{"_id":"6f635adc756fe446d38d0266e9219a80","slug":"photography-contest-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिखाएं लखनऊ के नजारे, करें दुनिया की सैर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिखाएं लखनऊ के नजारे, करें दुनिया की सैर
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 13 Aug 2013 01:19 PM IST
विज्ञापन
एक मशहूर शायर ने कहा है, ‘एक लुत्फ-ए-खास दिल को तेरी आरजू में है, अल्लाह जाने कितनी कशिश लखनऊ में है।’ अमर उजाला व लखनऊ सोसाइटी ‘एक्सप्लोर लखनऊ’ की थीम पर फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है।
विज्ञापन
इस प्रतियोगिता में राजधानी का कोई भी बंदा लखनऊ के खूबसूरत नजारों को कैमरे में कैद करके दुनिया की सैर करने का मौका हासिल कर सकता है।
सोसाइटी के आतिफ हनीफ के मुताबिक प्रतियोगिता तीन वर्र्गों में होगी। पहले वर्ग में लखनऊ की ऐतिहासिक इमारतें, दूसरे में नए लखनऊ की झलक और तीसरे में यहां की नजाकत, नफासत और तहजीब को बयां करती तस्वीरें जमा करनी होगी।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के तीनों वर्ग के विजेता, उपविजेता और तीसरे स्थान पर आने वालों को विदेश यात्रा का मौका मिलेगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 15 अगस्त तक अपनी प्रविष्टि भेजी जा सकती है।
विज्ञापन
विजेताओं का ऐलान 19 अगस्त को होगा। लखनऊ सोसाइटी के आरजू के मुताबिक प्रतियोगिता से संबंधित अधिक जानकारी (डब्लूडब्लूडब्लू.फेसबुक.कॉम/लखनऊ.मी) पर मिल सकती है।