फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Photographs of protesting female students were taken and they received threats.

Lucknow News: प्रदर्शन करने वाली छात्राओं की खींची गई तस्वीर, मिली धमकी

Fri, 27 Feb 2026 02:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Photographs of protesting female students were taken and they received threats.
गंगा गर्ल्स हॉस्टल में अनशन करतीं छात्राएं और मौके पर पहुंची पुलिस।  - फोटो : संवाद
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के न्यू कैंपस स्थित गंगा गर्ल्स हॉस्टल में खराब खाने के विरोध में बुधवार रात छात्राओं के प्रदर्शन ने शुक्रवार को नया मोड़ ले लिया है। छात्राओं ने कैमरे के सामने प्रोवोस्ट पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि बीती रात के प्रदर्शन के बाद प्रोवोस्ट ने उन्हें बाद में दूसरे तरीके से देख लेने की धमकी दी है। इसके लिए प्रदर्शन के दौरान छात्राओं की तस्वीरें भी ली गई हैं।
विज्ञापन

छात्राओं का आरोप है कि प्रोवोस्ट ने यहां तक कहा है कि वह परिजनों को फोन कर यह भी बताएंगी कि आपकी बेटी सिर्फ घूमती है। इस धमकी से छात्राएं आक्रोशित और दहशत में हैं। उन्हें डर है कि समस्या के खिलाफ आवाज उठाने के लिए कहीं उनका भविष्य न बर्बाद कर दिया जाएगा। जबकि खराब खाने की वह बहुत बार शिकायत कर चुकी हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। बुधवार रात दो लड़कियों की तबीयत बिगड़ने के बाद वह विरोध प्रदर्शन के लिए बाध्य हुईं। बृहस्पतिवार की सुबह एक और छात्रा कशिश की तबीयत भी बिगड़ गई जिससे अन्य छात्राएं अपनी सेहत को लेकर सहमी हुई हैं।
विज्ञापन

छात्राओं का आरोप है कि खराब भोजन की शिकायतों पर यदि प्रशासन ने समय रहते ठोस कदम उठाया होता तो तीन लड़कियों की तबीयत नहीं बिगड़ती। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए कुलपति प्रो. जेपी सैनी और प्रॉक्टर प्रो. राकेश द्विवेदी, डीएसडब्ल्यू के साथ हॉस्टल पहुंचे और छात्राओं से बात की। छात्राओं का कहना है कि उन्होंने वीसी व अन्य प्रोफेसरों के सामने अपनी समस्याएं विस्तार से रखीं, लेकिन उनकी बात पूरी तरह नहीं सुनी गई। वार्ता के दौरान कुलसचिव डॉ. भावना मिश्रा, डीन आर्ट्स प्रो. अरविंद मोहन व डीन लॉ प्रो आरके वर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला से की खुलकर बात

छात्राओं ने अमर उजाला टीम से बात खुलकर बात की। आरोप लगाया कि हॉस्टल की प्रोवोस्ट डॉ. नीतम सिंह ने मेस के खराब खाने की शिकायतों को लगातार नजरअंदाज किया। बुधवार रात के प्रदर्शन से वह बेहद नाराज हैं और उन्होंने धमकाया है। आरोप है कि कुछ छात्राओं पर चारित्रिक टिप्पणी करते हुए उन्होंने अभद्र व्यवहार भी किया। जिससे अन्य सभी छात्राएं बेहद नाराज हैं। हालांकि, छात्राएं डर भी रही हैं कि बाद में कहीं उन्हें झूठे आरोपों में फंसा न दिया जाए।

मेस संचालक व प्रोवोस्ट को हटाने की मांग

छात्राओं ने प्रोवोस्ट नीतम सिंह और मेस संचालक को तत्काल हटाने की मांग की है। मांग के समर्थन में छात्राओं ने बृहस्पतिवार को भोजन का बहिष्कार किया और उपवास रखा। उनका कहना है कि जब तक मेस की व्यवस्था में सुधार नहीं किया जाता और प्रोवोस्ट को हटाया नहीं जाता, उनका विरोध जारी रहेगा। छात्राएं कार्रवाई पर अड़ी हुई हैं।

सोयाबीन में चूहों ने बच्चे दिए

लविवि छात्रावासों में चलने वाले मेस में स्थितियां बेहद खराब हैं। मेस में इस्तेमाल होने वाले सोयाबीन का बृहस्पतिवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें साफ देखा जा सकता है कि उसमें चूहों ने अपने बच्चों को जन्म दिया हुआ है। यह वीडियो न्यू कैंपस के कौटिल्य छात्रावास के किचन का बताया जा रहा है।

एफएसडीए की टीम पहुंची, किचन देखा
बुधवार की रात छात्राओं के भारी हंगामे के बाद खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम बृहस्पतिवार शाम को गंगा गर्ल्स हॉस्टल पहुंची। टीम ने सहायक प्रोवोस्ट से मामले की जानकारी ली। इसके बाद में हॉस्टल के मेस का किचन देखा। टीम ने क्या रिपोर्ट तैयार की है, इसकी जानकारी नहीं दी।

दौरे के बाद कुलपति ने लिए अहम निर्णय

-- सप्ताह में एक दिन अब कुलपति न्यू कैंपस में बैठेंगे।
-- अतिरिक्त मुख्य प्रोवोस्ट डॉ. अनुपमा श्रीवास्तव को निर्देशित किया है कि न्यू कैंपस स्थित सभी छात्रावासों में प्रतिदिन एक घंटे की नियमित बैठक आयोजित हो जिसमें छात्र-छात्राएं अपनी समस्या बताएंगे।
-- छात्रावास की क्षमता के अनुसार डाइनिंग एरिया में कम से कम 25 प्रतिशत फर्नीचर की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

-- महिला छात्रावासों में भोजन परोसने के कार्य में पुरुष कर्मियों के स्थान पर अब महिला कर्मियों को प्राथमिकता दी जाएगी।
-- लॉ फैकल्टी में अनुरक्षण से जुड़ी शिकायतों पर निर्माण विभाग को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का तत्काल समाधान कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।

-------

हॉस्टल के मेस से जुड़ी शिकायतों की जांच में गंभीर त्रुटियां सामने आई हैं। कुलसचिव को निर्देशित किया है कि एक पांच सदस्यीय समिति गठित कर मेस संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाए। सभी मेस ठेकेदारों को अपना पक्ष रखने का एक अंतिम मौका दिया जाएगा। संतोषजनक समाधान नहीं मिलने पर उनके अनुबंध समाप्त किए जाएंगे।

-प्रो. जेपी सैनी,
कुलपति, लविवि।
------

छात्राओं के लगाए आरोपों पर मुझे कुछ नहीं कहना है। विश्वविद्यालय प्रशासन ही आरोपों पर कोई बयान जारी करेगा।
-डॉ. नीतम सिंह,
प्रोवोस्ट, गंगा गर्ल्स हॉस्टल।

गंगा गर्ल्स हॉस्टल में अनशन करतीं छात्राएं और मौके पर पहुंची पुलिस। 

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed