{"_id":"6196b9eba5c418490d15939c","slug":"photo-of-doctor-and-lizner-viral-in-social-media-lucknow-news-lko6050792158","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ : लोहिया संस्थान की इमरजेंसी में रेजिडेंट संग निजी अस्पताल के दलाल की फोटो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ : लोहिया संस्थान की इमरजेंसी में रेजिडेंट संग निजी अस्पताल के दलाल की फोटो वायरल
Fri, 19 Nov 2021 04:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 04:35 PM IST
सार
संस्थान की इमरजेंसी से मरीजों को रात में रेजिडेंट डॉक्टर ही निजी अस्पताल भेज रहे हैं।इसके लिए मोटा कमीशन मिल रहा है। मामले को लेकर सोशल मीडिया पर निजी अस्पताल के एक दलाल व रेजिडेंट डॉक्टर की फोटो वायरल हो रही है।
विज्ञापन
लोहिया संस्थान
- फोटो : amar ujala
विस्तार
लोहिया संस्थान में निजी अस्पताल और रेजिडेंट डॉक्टर का सिंडिकेट काम कर रहा है। संस्थान की इमरजेंसी से मरीजों को रात में रेजिडेंट डॉक्टर ही निजी अस्पताल भेज रहे हैं।इसके लिए मोटा कमीशन मिल रहा है। मामले को लेकर सोशल मीडिया पर निजी अस्पताल के एक दलाल व रेजिडेंट डॉक्टर की फोटो वायरल हो रही है। संस्थान प्रशासन का कहना है कि जांच कमेटी बनाई जा रही है। रेजिडेंट को नोटिस थमाकर कार्रवाई की जाएगी। वायरल फोटो करीब दस दिन पहले की बताई जा रही है।
विज्ञापन
इमरजेंसी में ड्यूटी करने वाले एक रेजीडेंट के बगल में कुर्सी पर निजी अस्पताल का दलाल बैठा है। ये दलाल वर्तमान में एक निजी अस्पताल में काम करता है। देर रात मरीजों को शिफ्ट कराने के लिए संस्थान की इमरजेंसी में आकर रेजीडेंट संग बैठकर मरीजों को अस्पताल भेजता है। मामले की फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। सीएमएस डॉ. राजन भटनागर का कहना है कि मामला बेहद गंभीर है। वायरल फोटो की जांच कराई जाएगी। निजी अस्पताल के कर्मी का इमरजेंसी में बैठना गलत है। रेजिडेंट डॉक्टर व दलाल पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
खंगाली जाएगी फुटेज
संस्थान प्रशासन इमरजेंसी में लगे कैमरे खंगालेगा। इसके लिए कमेटी बनाई गई है। जिस रेजिडेंट पर आरोप लगा है। उसकी नाइट ड्यूटी की फुटेज निकाली जाएंगी। इस दौरान उसके बगल में बैठे दलाल बारे में की छानबीन की जाएगी।
विज्ञापन
सीएमओ के जरिये भेजा गया पत्र अभी नहीं मिला है। मरीजों की शिफ्टिंग कराने में कोई भी शामिल मिलेगा तो उस पर केस दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- अमित कुमार आनंद, डीसीपी पूर्वी