सरकारी नौकरी के साथ लखनऊ विश्वविद्यालय से पीएचडी, शिकायत दर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग में तीन शोधार्थियों के खिलाफ सरकारी नौकरी के साथ बिना छुट्टी लिए पीएचडी करने की शिकायत की गई है। शिकायतकर्ता ने लविवि कुलपति के साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री से इस मामले की शिकायत की है। विभागाध्यक्ष प्रो.पीसी मिश्रा ने बताया कि कोर्स वर्क में जो अभ्यर्थी नियमित नहीं आ रहे थे उनको कोर्स वर्क की परीक्षा देने से रोक दिया गया है।
नियमानुसार पीएचडी के लिए नियमित पढ़ाई करनी होती है। सरकारी सेवा में बगैर छुट्टी लिए पीएचडी करना गलत होता है। शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में कहा है कि शारीरिक शिक्षा विभाग में पीएचडी दाखिले में अनियमितता बरती गई है। इसी वजह से गोरखपुर में सरकारी शिक्षक अखिलेश राय तथा दिल्ली में सरकारी नौकरी करने वाले अभिनाश गुप्ता के साथ ही सीतापुर में शिक्षक पद पर तैनात एक व्यक्ति को दाखिला दिया गया। इन लोगों ने न तो अपने विभाग से एनओसी दी और न ही छुट्टी ली। इसके बावजूद ये पीएचडी कर रहे हैं। जबकि इन लोगों को नियमित पीएचडी के लिए छुट्टी स्वीकृत करानी होती है।
नियमित क्लास न करने वाले नहीं देंगे कोर्स वर्क की परीक्षा
इस तरह की शिकायत की जानकारी नहीं है लेकिन अखिलेश राय ओर अभिनाश ने अब तक नियमित क्लास नहीं ली है इसलिए उन्हें परीक्षा देने से रोक दिया गया है। बाकी के बारे में फिलहाल जानकारी नहीं है, लेकिन नियमों में आने वाले विद्यार्थी ही विभाग से पीएचडी कर पाएंगे।विज्ञापन विज्ञापन
प्रो.पीसी मिश्रा
संकाय अध्यक्ष तथा विभाग अध्यक्ष शारीरिक शिक्षा विभाग, लविवि