फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   phd entrance exam will on 6,7 september

लविवि: पीएचडी प्रवेश परीक्षा का कार्यक्रम संशोधित, 6-7 सितंबर को होगी परीक्षा

Mon, 22 Aug 2022 01:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
phd entrance exam will on 6,7 september
लखनऊ। लखनऊ विवि ने छात्रों की आपत्तियों के बाद पीएचडी प्रवेश परीक्षा का कार्यक्रम संशोधित किया है। प्रवेश परीक्षा का आयोजन 6-7 सितंबर को ही किया जाएगा लेकिन इन तिथियों को होने वाली परीक्षा के विषयों में बदलाव किया गया है। परीक्षा का आयोजन लविवि के मुख्य परिसर में ही होगा। इसके लिए प्रवेश पत्र एक सितंबर को जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन

छह सितंबर को सुबह 11:30 बजे से दोपहर एक बजे तक हिंदी, परशियन, उर्दू, बायोकेमिस्ट्री, अंग्रेजी, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, एंथ्रोपोलॉजी, होम साइंस, वेस्टर्न हिस्ट्री और शाम चार से 5:30 बजे तक स्टेटिसटिक्स, भूगोल, राजनीति विज्ञान, जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन, फिजिक्स, समाजशास्त्र, जुलॉजी, संस्कृत, अप्लाइड इकोनॉमिक्स की प्रवेश परीक्षा होगी।
विज्ञापन

वहीं सात सितंबर को सुबह 11:30 बजे से दोपहर एक बजे तक कॉमर्स, फिलॉसिफी, डिफेंस स्टडीज, साइकोलॉजी, बॉटनी, मेडिवल एंड मॉडर्न हिस्ट्री, केमिस्ट्री, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, सोशल वर्क, मैथ्स, शारीरिक शिक्षा व शाम चार बजे से 5:30 बजे तक एजुकेशन, एआईएच, ओरिएंटल संस्कृत, फ्रेंच, लॉ, जियोलॉजी, लिंग्विसटिक्स, अर्थशास्त्र की परीक्षा होगी। प्रवेश समन्वयक प्रो. पंकज माथुर ने बताया कि आवेदकों को 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। अभ्यर्थी प्रवेश पत्र पर दिए गए निर्देशों को पढ़कर केंद्र पहुंचे। प्रवेश परीक्षा एमसीक्यू आधारित होगी। परीक्षा 90 मिनट की होगी। इसमें संबंधित विषय व रिसर्च मेथडोलॉजी से 70 बहुविकल्पीय सवाल पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न एक नंबर का होगा। इसमें निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। प्रवेश परीक्षा 70 नंबर की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेशनल पीजी की प्रवेश परीक्षा आज से
लखनऊ। नेशनल पीजी कॉलेज की ओर से होने वाली सहयुक्त महाविद्यालयों की प्रवेश परीक्षा का आयोजन 22 से 25 अगस्त तक किया जा रहा है। प्राचार्य प्रो. देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 22 अगस्त को लुआक्मैट का आयोजन होगा। इसमें बीसीए, बीवॉक, बीकॉम ऑनर्स, बीबीए, बीबीए एमएस, बीजेएमसी, बीबीए पर्यटन का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन दो पालियों में सुबह 11 से 12:30 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर दो बजे से 3.30 बजे तक किया जाएगा। (माई सिटी रिपोर्टर)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed