फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Applications for phd admission start from today.

लविवि : नियमित पीएचडी में प्रवेश के लिए आवेदन आज से, ऑनलाइन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 16 जनवरी

Wed, 28 Dec 2022 03:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Wed, 28 Dec 2022 03:55 PM IST
सार

लखनऊ विश्वविद्यालय में पीएचडी के लिए आज से आवेदन प्रारंभ हो गए हैं। फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 16 जनवरी है। पार्ट टाइम पीएचडी के लिए जल्द ही आवेदन शुरू किए जाएंगे।

विज्ञापन
Applications for phd admission start from today.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

लखनऊ विश्वविद्यालय और सहयुक्त महाविद्यालयों में नियमित पीएचडी कोर्स के लिए प्रवेश प्रक्रिया मंगलवार से शुरू कर दी गई। विद्यार्थी बुधवार से सत्र 2022-23 के लिए ऑनलाइन प्रवेश फॉर्म भर सकेंगे। अंतिम तिथि 16 जनवरी है। वहीं पार्ट टाइम पीएचडी के लिए प्रवेश आवेदन प्रक्रिया भी जल्द शुरू की जाएगी।

विज्ञापन


विवि प्रशासन के अनुसार, ऑनलाइन प्रवेश आवेदन के लिए सामान्य, ओबीसी व ईडब्ल्यूएस श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए फॉर्म का शुल्क 2000 रुपये है। वहीं एससी-एसटी व दिव्यांग श्रेणी के लिए 1000 रुपये है। अभ्यर्थी लखनऊ विवि की वेबसाइट पर एडमिशन पेज में जाकर आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी मोबाइल से भी विवि की वेबसाइट पर जाकर या विवि का एप डाउनलोड करके भी आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
विज्ञापन


प्रवेश समन्वयक प्रो. पंकज माथुर ने बताया कि फॉर्म भरने से पहले अभ्यर्थी सभी आवश्यक सूचनाएं रिवाइज्ड पीएचडी ऑर्डिनेंस 2020 को अवश्य पढ़ लें। इसमें दिए गए निर्देशों के अनुसार ही आवेदन करें। अभ्यर्थी यदि किसी आरक्षण का लाभ लेना चाहते है तो उसके प्रमाण पत्र की स्कैन कॉपी भी अपलोड करें। वहीं प्रवेश फॉर्म की फीस 72 घंटे के पहले दोबारा न जमा करें। वहीं किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर हेल्पलाइन नंबर 0522-4150500 पर सुबह 10 से शाम छह बजे तक संपर्क करें। उन्होंने बताया कि जल्द ही विभागवार सीटों का ब्योरा वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो महीने में दूसरी बार पीएचडी प्रवेश
लविवि प्रशासन अपने यहां पीएचडी का सत्र नियमित करने की कवायद कर रहा है। यही वजह है कि सत्र 2021-22 की पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया के दो महीने के अंदर ही सत्र 2022-23 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कोशिश यह है कि नए सत्र 2023-24 की यूजी, पीजी प्रवेश प्रक्रिया के साथ ही इस सत्र की पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया भी की जाए, ताकि पीएचडी का सत्र नियमित किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed