फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   PHCs and Ayushman Arogya temples are facing power cuts

Lucknow News: पीएचसी, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की बिजली कटने की नौबत

Fri, 22 Aug 2025 02:43 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
PHCs and Ayushman Arogya temples are facing power cuts
लखनऊ। करीब छह महीने का बिल न भरने से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों व आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की बिजली कटने की नौबत आ गई है। बिजली काटने के लिए अस्पताल पहुंच रहे कर्मचारियों को डॉक्टर बिल जल्द जमा करने का आश्वासन दे रहे हैं।
विज्ञापन

सीएमओ के अधीन 108 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (आयुष्मान आरोग्य मंदिर), 54 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और 20 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चल रहे हैं। इनमें से आयुष्मान आरोग्य मंदिरों व पीएचसी पर बिना बिल जमा किए बिजली आपूर्ति हो रही है।
विज्ञापन


हाल ही में अलीगंज क्षेत्र के एक पीएचसी प्रभारी ने सीएमओ को भेजे पत्र में लिखा कि छह माह से बिजली का बिल नहीं जमा है। विभाग के कर्मचारी लाइन काटने आए थे। किसी तरह उन्हें रोका गया। कैंट क्षेत्र के एक पीएचसी प्रभारी ने भी फरवरी से बिजली बिल न जमा होने की शिकायत की है। पीएचसी के भवन स्वामी भी पुराना बिल जमा करने के लिए कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुराने शहर की एक पीएचसी के प्रभारी ने कहा कि तीन बार से बिजली बिल खाते में रकम न होने से जमा नहीं हो सका है। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह का कहना है कि बजट की समस्या नहीं है। सभी केंद्रों के बकाया बिल का भुगतान जल्द करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed