{"_id":"6771ac32800ff7baaa0f88d9","slug":"pharmacists-not-doctors-are-examining-patients-lucknow-news-c-13-1-lko1103-1014345-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: डॉक्टर नहीं, फार्मासिस्ट कर रहे मरीजों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: डॉक्टर नहीं, फार्मासिस्ट कर रहे मरीजों की जांच
विज्ञापन
पीएचसी में पसरा सन्नाटा।
विज्ञापन
लखनऊ। जनपद में हर रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में लगने वाले जन आरोग्य मेले में मरीजों को सभी सुविधाएं नहीं मिल पा रही है। सबसे अहम बात यह है कि मेले में तय समय से पहले डॉक्टर निकल जा रहे हैं। ऐसे में मरीजाें की जांच फार्मासिस्ट कर रहे हैं। जांच के नाम पर सिर्फ कार्ड टेस्ट की सुविधा मिल पाती है। अधिकांश मरीजों को जांच के लिए सीएचसी रेफर किया जाता है। रविवार को ग्रामीण पीएचसी की पड़ताल में यह सच सामने आया। आरोग्य मेला सुबह 10 से शाम चार बजे तक लगता है।
रहीमाबाद पीएचसी में आए 56 मरीज
रहीमाबाद पीएचसी में लगे आरोग्य मेले में 56 मरीज इलाज के लिए आए। इसमें नौ शुगर के मरीज आए हैं। तीन मरीज बुखार से पीड़ित थे। स्टाफ ने मलेरिया कार्ड टेस्ट से जांच की। इसके अलावा कई मरीज सर्दी-जुकाम समेत अन्य बीमारी की शिकायत लेकर पहुंचे थे। पीएचसी से दाे बजे डॉक्टर निकल गए थे। यहां पर फार्मासिस्ट ब्रजेश मौके पर मिले। इन्होंने बताया गया कि डॉक्टर मलिहाबाद सीएचसी पर ड़्यूटी पर गए हैं। दो बजे बाद आने वाले कई मरीजों को फार्मासिस्ट ने दवा देकर वापस किया।
विज्ञापन
बड़ा गांव पीएचसी
काकोरी के बड़ा गांव पीएचसी पर 10 मरीज मेले में आए। इसमें बुखार-हाइपरटेंशन, पेट रोग व श्वास संबंधी बीमारी को लेकर महज 10 मरीज इलाज के लिए आए। डॉ. पवन सिंह ने मरीजों का इलाज किया। कुछ मरीजों ने खून से जुड़ी कई जांच कराने को कहा तो पीएचसी पर कार्ड टेस्ट की सुविधा होने की बात कही। मरीजों को जांच के लिए सीएचसी जाने की सलाह दी गई।
विज्ञापन
समय से पहले जन आरोग्य मेले में तैनात डॉक्टर क्यों चले गए। इसकी जांच कराई जाएगी। दोषी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. एनबी सिंह, सीएमओ