{"_id":"bee01f17fa924ba950c0ad38b5e4972a","slug":"pharmacist-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरोजगार फार्मेसिस्टों ने लगाया सरकार पर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरोजगार फार्मेसिस्टों ने लगाया सरकार पर आरोप
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 07 Aug 2013 01:53 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश के बेरोजगार फार्मेसिस्टों ने अपनी छह सूत्रीय मांगों को लेकर मंगलवार को स्वास्थ्य भवन का घेराव किया।
विज्ञापन
बेरोजगार डिप्लोमा फार्मेसिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष ओपी सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य महानिदेशक को ज्ञापन देकर नाराजगी जताई।
उन्होंने कहा कि महकमा सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों का उल्लंघन करने पर आमादा है। बेरोजगार फार्मेसिस्टों ने मांग की है कि 5,757 पदों पर तत्काल प्रभाव से भर्ती की जाए।
सभी सरकारी व गैर सरकारी चिकित्सालयों में फार्मेसी एक्ट के तहत प्रशिक्षित एलोपैथिक फार्मेसिस्टों की नियुक्ति की जाए और अप्रशिक्षित लोगों को तुरंत हटाया जाए। इस मौके पर मौजूद फार्मेसिस्टों ने विभाग की लापरवाही से नाराज होकर नारेबाजी भी की।
विज्ञापन