पत्नी के इलाज के लिए गिड़गिड़ाता रहा पति, नहीं पसीजा डॉक्टरों का दिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजय गांधी पीजीआई के जनरल हॉस्पिटल में नौ घंटे दर्द से तड़पते-तड़पते प्रसूता ने मनीषा (27) ने दम तोड़ दिया। बुधवार शाम उसे पीजीआई के इमरजेंसी लाया गया। इमरजेंसी में बेड नहीं मिला। तड़के तीन बजे उसे वहां से जनरल हॉस्पिटल भेज दिया गया।
पर वहां भी किसी डॉक्टर ने नहीं देखा। स्ट्रेचर पर पत्नी को लिए पति गिड़गिड़ाता रहा। सुबह 7 से 11 बज गए। डॉक्टर उसे अनसुना करते रहे। टालते रहे। चाय पीते रहे। आखिर मनीषा चल बसी।
बलिया के सिसवार कला थाना नगरा निवासी रामदास की पत्नी मनीषा का 20 सितंबर को एक निजी नर्सिंग होम में बेटे को जन्म दिया। प्रसव के बाद मनीषा घर चली गई लेकिन दो दिन बाद ही उसके पेट में दर्द होने लगा। यही नहीं बाद में उसका पेट भी फूलने लगा।
उसने बलिया में ही चिकित्सकों को दिखाया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इसपर रामदास पत्नी को लेकर बुधवार शाम एसजीपीजीआई आ गया। यहां इमरजेंसी पहुंचा लेकिन उसे बेड नहीं मिला। रामदास का कहना है कि तड़के तीन बजे उसे बताया गया कि इमरजेंसी में न तो बेड खाली है और न कोई गायनेकोलॉजिस्ट है।
बीवी को स्ट्रेचर लर लेकर पति लगाता रहा गुहार
उसे मनीषा को पीजीआई के जनरल हॉस्पिटल में ले जाने की सलाह दी गई। रामदास का कहना है कि वह चिकित्सकों के सामने गिड़गिड़ाता रहा लेकिन सिक्योरिटी गार्ड ने दुत्कार कर भगा दिया।
पूरी तरह से निराश होने केबाद वह सुबह सात बजे वो पत्नी को पीजीआई के श्रुति प्रेक्षागृह के पास स्थित सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचा। मनीषा को स्ट्रेचर पर लेटा कर वो चिकित्सकों के पास गया लेकिन किसी ने उसकी सुनी नहीं। यहां तक कि सुबह सात बजे से 11 बज गए लेकिन किसी भी डॉक्टर ने उस पर ध्यान नहीं दिया।
आखिरकार मनीषा ने वहीं स्ट्रेचर पर दम तोड़ दिया। रामदास का कहना है कि पत्नी की मौत पर डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया तो उन्होंने सिक्योरिटी गार्ड को बुलाकर उसे धमकाया। शव लेकर जाने के लिए कहा गया।