फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   pgi doctors

एसजीपीजीआई के डॉक्टर पी रहे मिलावटी दूध

Tue, 10 Dec 2013 02:16 AM IST
ज्ञान सक्सेना/लखनऊ
ज्ञान सक्सेना/लखनऊ Updated Tue, 10 Dec 2013 02:16 AM IST
विज्ञापन
pgi doctors

एसजीपीजीआई परिसर में रहने वाले डॉक्टरों व नर्सिग स्टाफ की सेहत सुरक्षित नहीं है। प्रयोगशाला जांच में आवासीय परिसरों में खराब दूध की सप्लाई का खुलासा हुआ है।

विज्ञापन


एफएसडीए की जिला इकाई टीम ने शिकायत के बाद सप्लाई हो रहे दूध के नमूने जांच के लिए सीलबंद कर प्रयोगशाला भेजे थे।

इसके साथ ही मोहनलालगंज की एक दुकान से लिया गया बावर्ची ब्रांड सरसों के तेल का नमूना भी जांच में फेल निकला है। आरोपितों के खिलाफ एक्ट के प्रावधानों के तहत आगे की कार्रवाई तय होगी।
विज्ञापन


एफएसडीए जिला इकाई टीम के नामित नोडल अधिकारी व सिटी मजिस्ट्रेट पीपी पाल ने बताया कि बीते सितंबर माह में पीजीआई चिकित्सकों की शिकायत पर आवासीय परिसर में दूध सप्लाई करने वाले दो दूधियों के दूध के नमूनों की सैंपलिंग कर जांच को प्रयोगशाला भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते दिनों प्रयोगशाला से मिली रिपोर्ट के आधार पर इनमें से अवधेश नाम के दूधिए द्वारा की जा रही दूध की लैब रिपोर्ट निगेटिव आई है।

एफएसडीए के सूत्र बताते हैं कि जांच में दूध में फैट की मात्रा मानक से कम पाए जाने पर इसे एसएनएफ (मिल्क सॉलिड नॉट फैट) के तहत सब स्टैंडर्ड (अधोमानक) मानते हुए फेल दर्शाया गया है।

लैब से जारी एक अन्य रिपोर्ट में बावर्ची ब्रांड सरसों तेल का नमूना भी पैकजिंग एक्ट के मानकों का पालन न किए जाने पर फेल हो गया।

रिपोर्ट में स्पष्ट है कि मोहनलालगंज इलाके में संचालित आरिफ किराना स्टोर से लिया गया उक्त सैंपल ब्लेंडिंग आयल का होने के बावजूद इसे मस्टर्ड बता कर बेचा जा रहा था।

नोडल अधिकारी ने बताया कि लैब रिपोर्ट में फेल निकले दोनों ही नमूनों के आधार पर अब आरोपित दूधिए व दुकान संचालक पर एफएसडीए एक्ट में उल्लेखित प्रावधानों के तहत मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के स्तर से आगे की कार्रवाई कर एडीएम कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।


उन्होंने बताया कि दिवाली पर मिलावटखोरी की रोकथाम को चले अभियान के तहत लैब जांच को भेजे गए 40 से अधिक नमूनों की जांच रिपोर्ट में जल्दी भेजे जाने के लिए संबंधित जनविश्लेषण प्रयोगशाला को निर्देशित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed