{"_id":"61d301574548647f2e6daffc","slug":"pg-examinations-from-january-14-the-university-released-the-detailed-examination-program-the-program-of-many-ug-courses-also-continued","type":"story","status":"publish","title_hn":"लविवि : पीजी की परीक्षाएं 14 जनवरी से, विवि ने जारी किया विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम, यूजी के कई कोर्सों का भी कार्यक्रम जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लविवि : पीजी की परीक्षाएं 14 जनवरी से, विवि ने जारी किया विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम, यूजी के कई कोर्सों का भी कार्यक्रम जारी
Mon, 03 Jan 2022 07:29 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 03 Jan 2022 07:29 PM IST
सार
परास्नातक कोर्सों की परीक्षा 14 जनवरी से शुरू होंगी और 29 जनवरी तक चलेंगी। इसके साथ ही विश्वविद्यालय ने यूजी के कुछ अन्य कोर्सों का भी परीक्षा कार्यक्रम जारी किया है।
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्नातक के बाद परास्नातक कोर्सों का परीक्षा कार्यक्रम भी सोमवार को जारी कर दिया। इसके अनुसार परास्नातक कोर्सों की परीक्षा 14 जनवरी से शुरू होंगी और 29 जनवरी तक चलेंगी। इसके साथ ही विश्वविद्यालय ने यूजी के कुछ अन्य कोर्सों का भी परीक्षा कार्यक्रम जारी किया है।
विज्ञापन
इसके अनुसार एमकॉम अप्लाइड इकोनॉमिक्स तीसरे सेमेस्टर की रेगुलर, बैक पेपर व छूटे छात्रों की परीक्षा 14 से 25 जनवरी तक आयोजित होंगी। परीक्षा दोपहर 02 से शाम 05 बजे तक होंगी। एमएससी बायोकेमेस्ट्री तीसरे सेमेस्टर (न्यू कोर्स) की परीक्षा 15 से 21 जनवरी तक और एमएससी बायोकेमेस्ट्री तीसरे सेमेस्टर (ओल्ड कोर्स) की परीक्षा 15 से 24 जनवरी तक आयोजित होंगी। परीक्षा दोपहर 02 से 05 बजे तक होंगी। एमएससी बायोटेक्नोलॉजी तीसरे सेमेस्टर (न्यू कोर्स) की परीक्षा 15 से 21 जनवरी तक और एमएससी बायोटेक्नोलॉजी तीसरे सेमेस्टर (ओल्ड कोर्स) की परीक्षा 15 से 24 जनवरी तक होंगी।
विज्ञापन
वहीं एमएससी केमेस्ट्री तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा 15 से 24 जनवरी तक और एमएससी फार्मास्यूटिकल केमेस्ट्री तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा 15 से 21 जनवरी तक आयोजित होंगी। एमए इकोनॉमिक्स (सीबीसीएस) तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा 14 से 24 जनवरी तक और एमए इकोनॉमिक्स (छूटे छात्रों, बैक पेपर व इंप्रूवमेंट) तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा 18 से 25 जनवरी तक होंगी। एमए जियोग्राफी (सीबीसीएस) तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा 18 से 25 जनवरी तक और एमएससी जियोलॉजी (नियमित, बैक पेपर, इंप्रूवमेंट व छूटे छात्रों की) तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा 15 से 24 जनवरी तक और एमएससी जियोलॉजी तीसरे सेमेस्टर (ओल्ड कोर्स) की परीक्षा 17 जनवरी को आयोजित होंगी।
विज्ञापन
एमकॉम अप्लाइड इकोनॉमिक्स तीसरे सेमेस्टर (नियमित, बैक पेपर व छूटे छात्रों) की परीक्षा 14 से 25 जनवरी तक आयोजित होंगी। एमकॉम रेगुलर तीसरे सेमेस्टर (सीबीसीएस) की परीक्षा 14 से 22 जनवरी तक और एमकॉम तीसरे सेमेस्टर ओल्ड कोर्स (बैक पेपर, इंप्रूवमेंट व छूटे छात्रों) की परीक्षा 14 से 22 जनवरी तक आयोजित होंगी। एमए/एमएससी मैथ तीसरे सेमेस्टर (सीबीसीएस) की परीक्षा 15 से 24 जनवरी तक और एमए/एमएससी मैथ तीसरे सेमेस्टर (बैक पेपर, इंप्रूवमेंट व छूटे छात्रों) की परीक्षा 15 से 29 जनवरी तक होंगी।
इसी क्रम में एमए साइकोलॉजी तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा 14 से 25 जनवरी तक आयोजित होंगी। एमए होम साइंस तीसरे सेमेस्टर (नियमित, बैक पेपर, इंप्रूवमेंट) की परीक्षा 17 से 22 जनवरी तक होंगी। इनकी परीक्षा सुबह 09 से 12 बजे तक होंगी। एमए लिंग्विसटिक तीसरे सेमेस्टर (नियमित, बैक पेपर, इंप्रूवमेंट व छूटे छात्रों की) 18 से 25 जनवरी तक होंगी। एमए परशियन तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा 17 से 25 जनवरी तक होंगी।
बीए ऑनर्स इंग्लिश की परीक्षा 18 से
लविवि में बीए ऑनर्स इंग्लिश तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा 18 से 28 जनवरी तक दोपहर 02 से 05 बजे तक होंगी। वहीं बीए ऑनर्स इंग्लिश पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा 19 से 29 जनवरी तक होंगी। बीए ऑनर्स इकोनॉमिक्स तीसरे सेमेस्टर (नियमित, बैक पेपर, इंप्रूवमेंट व छूटे छात्रों) की परीक्षा 18 से 25 जनवरी तक होंगी। बीए ऑनर्स इकोनॉमिक्स पांचवें सेमेस्टर (नियमित, बैक पेपर, इंप्रूवमेंट व छूटे छात्रों) की परीक्षा 18 से 25 जनवरी तक होंगी। इसी तरह बीए ऑनर्स इकोनॉमिक्स पहले सेमेस्टर की परीक्षा 18 से 24 जनवरी तक आयोजित होंगी। बीएजेएमसी तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा 10 व 12 जनवरी, पांचवें सेमेस्टर की 11 व 13 जनवरी व एमजेएमसी तीसरे सेमेस्टर की 17 से 22 जनवरी तक सुबह 09 से 12 बजे तक होंगी।