{"_id":"692a116c191c67e0b802a2d5","slug":"pg-admissions-in-kgmu-will-be-done-through-samarth-portal-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1493532-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: समर्थ पोर्टल से होंगे केजीएमयू में पीजी दाखिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: समर्थ पोर्टल से होंगे केजीएमयू में पीजी दाखिले
विज्ञापन
समर्थ पोर्टल से होंगे केजीएमयू में पीजी दाखिले
लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में इस वर्ष पीजी के दाखिले समर्थ पोर्टल के माध्यम से होंगे। विश्वविद्यालय के डीन प्रो. वीरेंद्र आतम की ओर से इसका आदेश जारी किया गया है।
केंद्र सरकार सभी पाठ्यक्रमों के दाखिले एक एक प्लेटफॉर्म पर लाना चाहती है। इसके पीछे सभी दाखिलों को केंदीयकृत स्तर पर लाने की मंशा है। इसके लिए समर्थ पोर्टल तैयार किया गया है। बीए, बीएससी और बीकॉम जैसे परंपरागत पाठ्यक्रमों के दाखिले ज्यादातर विश्वविद्यालय में समर्थ पोर्टल के माध्यम से ही हो रहे हैं। अब मेडिकल के दाखिले भी समर्थ पर होने हैं। इसके लिए नीट काउंसिलिंग के माध्यम से केजीएमयू पाने वाले अभ्यर्थियों को खुद को समर्थ पोर्टल पर पंजीकृत करना होगा।
पंजीकरण के लिए अभ्यर्थियों को फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, नीट स्कोर कार्ड और परिचय पत्र अपलोड करना होगा। इसके बाद स्नातक कोर्स का विकल्प चुनना होगा और सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा। केजीएमयू प्रशासन ने काउंसिलिंग के समय सभी मूल प्रमाणपत्र लाने का भी निर्देश जारी किया है। पाठ्यक्रमों की फीस ऑनलाइन माध्यम से जमा की जाएगी।