{"_id":"5dc072c48ebc3e93c202dd8b","slug":"pf-scandal-in-power-corporation-revealed-aparna-removed","type":"story","status":"publish","title_hn":"पावर कॉर्पोरेशन में पीएफ घपले के खुलासे के बाद हटाई गईं ऊर्जा सचिव अपर्णा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पावर कॉर्पोरेशन में पीएफ घपले के खुलासे के बाद हटाई गईं ऊर्जा सचिव अपर्णा
Tue, 05 Nov 2019 12:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Tue, 05 Nov 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
राज्य चिह्न
- फोटो : amar ujala
यूपी पावर कार्पोरेशन में भविष्य निधि (पीएफ) के निवेश में खेल के खुलासे के बाद पहली कार्रवाई सामने आई है। सरकार ने सचिव ऊर्जा व एमडी पावर कार्पोरेशन अपर्णा यू को हटा दिया है। उनकी जगह प्रतिनियुक्ति से लौटे एम. देवराज को तैनाती दी गई है।
विज्ञापन
पावर कार्पोरेशन में नियम-कायदे को ताक पर रखकर पीएफ के निवेश से जुड़े मामले के खुलासे के बाद विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति व पॉवर ऑफिसर्स एसोसिएशन चेयरमैन व एमडी को हटाकर जांच की मांग कर रहा था।
विज्ञापन
सरकार मामले की सीबीआई जांच का आदेश पहले ही कर चुकी है। सोमवार को सचिव ऊर्जा व एमडी पावर कार्पोरेशन अपर्णा यू को हटा दिया गया।
उनके स्थान पर एशियन डवलपमेंट बैंक मनीला में इक्जक्यूटिव डायरेक्टर के पद से लौटे 1996 बैच के आईएएस अधिकारी एम. देवराज को तैनात किया गया है। 2001 बैच की अपर्णा यू को सचिव सिंचाई के पद पर भेजा गया है।
विज्ञापन