{"_id":"5dd8b9928ebc3e54b1219e99","slug":"pf-payment-notification-expected-to-be-released-soon","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीएफ घोटालाः नहीं डूबेगा बिजली कर्मियों का पैसा, यूपी सरकार ब्याज रहित कर्ज देने को तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएफ घोटालाः नहीं डूबेगा बिजली कर्मियों का पैसा, यूपी सरकार ब्याज रहित कर्ज देने को तैयार
Sun, 24 Nov 2019 11:29 AM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Trainee Trainee
Updated Sun, 24 Nov 2019 11:29 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
राज्य सरकार ने शनिवार को बिजली कर्मियों को आश्वस्त किया है कि डीएचएफएल में फंसी भविष्य निधि की राशि के भुगतान में किसी तरह की बाधा नहीं आने दी जाएगी। पहले पावर कॉर्पोरेशन अपने स्रोतों से यह भुगतान करेगा।
विज्ञापन
अगर किसी वजह से कॉर्पोरेशन वांछित राशि उ.प्र. पावर सेक्टर इम्पलाइज ट्रस्ट को उपलब्ध नहीं करा पाता है तो सरकार इसके लिए ब्याज रहित कर्ज उपलब्ध कराएगी। ऊर्जा विभाग की ओर से शनिवार रात इस संबंध में शासनादेश भी जारी कर दिया गया।
विज्ञापन
सरकार के इस आश्वासन के बाद बिजली कमिर्यों ने पिछले 19 दिन से चल रहे आंदोलन को स्थगित कर दिया। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, प्रमुख सचिव ऊर्जा अरविंद कुमार तथा पावर कॉर्पोरेशन के वरिष्ठ अधिकारियों ने शनिवार को विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उ.प्र. तथा पावर ऑफिसर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ अलग-अलग वार्ता की।
विज्ञापन
वार्ता में इस बात पर सहमति बनी कि पावर सेक्टर इम्प्लाइज ट्रस्ट तथा पावर कॉर्पोरेशन सीपीएफ ट्रस्ट के स्तर से डीएचएफएल में निवेश की गई राशि की समय से वापसी के लिए सभी कानूनी कदम उठाए जाएंगे तथा राशि वापस मिलने पर नियमानुसार निवेश सुनिश्चित किया जाएगा।
आंदोलनकारियों पर दंडात्मक कार्रवाई नहीं
शक्तिभवन पर प्रदर्शन करते कर्मचारी (फाइल फोटेे)
- फोटो : अमर उजाला
पीएफ घोटाले को लेकर ध्यानाकर्षण कार्यक्रमों के कारण किसी भी कार्मिक के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि घोटाले से बिजलीकर्मियों के ऊपर आए इस संकट में वे कर्मियों के साथ हैं। उन्होंने बिजलीकर्मियों से प्रदेश की बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए सहयोग की अपील भी की।