फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Pets show by Amar Ujala.

अमर उजाला पेट्स शो: दुलारे बिखेरेंगे जलवा!

Fri, 23 Jan 2015 07:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 23 Jan 2015 07:54 PM IST
विज्ञापन
Pets show by Amar Ujala.

क्या आपको पशु-पक्षियों से प्यार है? क्या आपके यहां भी पेट्स हैं? तो बस तैयार रहिए एक अनोखे पेट्स शो का हिस्सा बनने के लिए। क्योंकि अमर उजाला आपके लिए एक फरवरी को पुलिस लाइंस ग्राउंड में विशेष आयोजन करने जा रहा है।

विज्ञापन


यह राजधानी का ऐसा पहला शो होगा, जिसमें एक ही छत के नीचे पालतू कुत्ते, बिल्ली, मछलियां और पक्षियों की एंट्री भी संभव होगी।

रविवार एक फरवरी को सुबह नौ बजे से पुलिस लाइंस ग्राउंड में इस पेट्स शो का आयोजन होगा। शो में हिस्सा लेने के लिए आवेदन फॉर्म अमर उजाला के डालीबाग कार्यालय समेत शहर के कई अन्य स्थानों पर मिलेंगे।
विज्ञापन


हिस्सा लेने वाले अन्य प्रतिभागी पशु-पक्षियों के अलावा डॉग ओनर को पंजीकृत पशु चिकित्सक द्वारा प्रमाणित टीकाकरण कार्ड की छाया प्रति और नगर निगम द्वारा जारी श्वान लाइसेंस की फोटोकॉपी लगाना अनिवार्य होगा। उसके स्वस्थ होने का प्रमाण हमें मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


पशु प्रेमियों के साथ ही फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए भी पेट्स शो में खास इंतजाम है। वे भी अपनी फोटोग्राफी का जलवा यहां दिखा सकेंगे। इसके लिए उन्हें डालीबाग स्थित अमर उजाला के कार्यालय में पंजीकरण करवाना होगा। इस प्रतियोगिता के तकनीकी सलाहकार डॉ. एसके अग्रवाल हैं।

आयोजन के संबंध में बातें-

Pets show by Amar Ujala.

एक फरवरी, दिन रविवार को पुलिस लाइन ग्राउंड में सुबह 9 बजे से होगा आयोजन।

ये ले सकेंगे हिस्सा
शो में वे सभी जानवर हिस्सा ले सकते हैं जो घरों में पाले जाते हैं। शर्त यह है कि उनके पालने पर किसी भी प्रकार का प्रतिबंध न हो। इसमें कुत्ता, बिल्ली, मछली, कबूतर व दूसरी चिड़ियां शामिल हैं। कबूतरों को केवल शो कैटेगरी में जज किया जाएगा।

वेबसाइट पर भी फॉर्म
अमर उजाला कार्यालय के अतिरिक्त प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए अमर उजाला की वेबसाइट से फॉर्म को डाउनलोड किया जा सकता है। इसके अलावा भी शहर में कई स्थान हैं जहां से फार्म प्राप्त किए जा सकते हैं।

यहां मिलेंगे-जमा होंगे फार्म
1. अमर उजाला कार्यालय डालीबाग - सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक।
2. जिला पशु चिकित्साधिकारी, हैवलक रोड 9415793800
3. डॉ. पीके शर्मा, विकासनगर 9839022973
4. डॉ. एसबी माथुर, अलीगंज 9839076567

5. डॉ एसके अग्रवाल, लेखराज मार्केट, इंदिरानगर 9839072095
6. राजकीय पशु चिकित्सालय विकास खंड गोमतीनगर : 9794632889
इसके साथ ही यूनिवर्सल बुक सेलर्स हजरतगंज से भी फार्म लिए जा सकते हैं।

नियम व शर्तें, यहां देखें फॉर्म

Pets show by Amar Ujala.

फॉर्म के साथ 50 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। पंजीकृत पशु चिकित्सक द्वारा प्रमाणित टीकाकरण कार्ड की छाया प्रति (चिकित्सक के हस्ताक्षर व मोहर समेत) व नगर निगम द्वारा जारी श्वान लाइसेंस की फोटोकॉपी भी लगानी होगी।

क्लिक करें और फॉर्म डाउनलोड करें

- फोटोग्राफी के लिए पुरस्कार
पेट्स शो में फोटोग्राफी के शौकीनों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। उन्हें इसी इवेंट की फोटो हमें मेल से भेजनी होगी। जज द्वारा चुनी गई फोटो को पहला, दूसरा और तीसरा पुरस्कार दिया जाएगा। पुरस्कृत तस्वीरें अमर उजाला में प्रकाशित भी की जाएंगी।

फोटोग्राफरों के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी
फोटोग्राफी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए आप अमर उजाला कार्यालय में 25 जनवरी शाम पांच बजे तक रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

- अंतिम तिथि
प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए सभी आवेदन फार्म 25 जनवरी तक जमा करना अनिवार्य है।

बच्चों के लिए खास इंतजाम
पूरा परिवार जानवरों के साथ ही यहां आकर मस्ती कर सकता है। बच्चों के लिए यहां झूलों का भी इंतजाम होगा।

इनसे लें जानकारी
आरिफ - 9536901603, विवेक सक्सेना - 9675899626 व रजनीकांत तिवारी- 9675890433

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed