फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   petrol pump strike in uttar pradesh

यूपी में पेट्रोल पंपों की हड़ताल खत्म, एसटीएफ की कार्रवाई से भड़के थे मालिक

Tue, 02 May 2017 03:05 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Tue, 02 May 2017 03:05 PM IST
विज्ञापन
 petrol pump strike in uttar pradesh
हड़ताल
यूपी में पेट्रोल पंप के माल‌िकों की हड़ताल मंगलवार दोपहर 12 बजे खत्म हो गई, पेट्रोल म‌िलना 3 बजे से शुरू हो गया। बता दें क‌ि पेट्रोलपंप की मशीन में माइक्रोचिप युक्त डिवाइस लगाकर तेल चोरी करने के मामले में ताबड़तोड़ कार्रवाई से भड़की लखनऊ पेट्रोल डीलर एसोसिएशन ने सोमवार रात हड़ताल की घोषणा की थी।
विज्ञापन


सोमवार को पेट्रोल पंपों पर हड़ताल के नोटिस चस्पा मिले वहीं देर रात अचानक हुई इस हड़ताल से जनता को भी काफी परे‌शानियां झेलनी पड़ीं। वहीं मंगलवार सुबह पेट्रोल‌ियम एसोस‌िएशन ने ड‌िप्टी सीएम से मुलाकात की। ड‌िप्टी सीएम से मुलाकात के बाद डीएम प्रभारी सीडीओ ने पेट्रोल पंप माल‌िकों को आश्वसन द‌िया क‌ि ज‌िस यून‌िट में ड‌िवाइस म‌िलेगी वही सील होगी पूरा पंप सील नहीं होगा। इसके बाद हड़ताल खत्म करने की घोषणा कर दी गई।
विज्ञापन


उधर, एडीएम आपूर्ति डॉ. अलका वर्मा ने एसोसिएशन की इस कार्रवाई को गलत बताया और कहा था कि हड़ताल नाजायज है और जनता को असुविधा होने पर पंप संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को एसोसिएशन के सचिव सुधीर बोरा ने कहा था कि कार्रवाई के नाम पर पंप मालिकों का उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने अनिश्चितकाल के लिए राजधानी के सभी पंप बंद करने का एलान किया जिसके बाद 170 से अधिक पेट्रोलपंप की मशीनें बंद कर दी गईं। 

पदाधिकारियों का कहना था कि कार्रवाई के दौरान कई ऐसे पंप भी सील कर दिए गए जिनकी मशीनों में कोई गड़ुबड़ी नहीं पाई गई। पीजीआई स्थित अखिलेश सिंह के इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन कंपनी के पेट्रोल पंप पर कार्रवाई के विरोध में नेता और एसोसिएशन के पदाधिकारी एकत्र होकर हंगामा करने लगे। 

एसटीएफ और बाट-माप विभाग की टीम के साथ अभद्रता भी की। सूचना पाकर आई पीजीआई पुलिस ने मोबाइल फोन से नेताओं और हंगामा कर रहे लोगों की वीडियो बनानी शुरू की तब वह शांत हुए। 


अशोक मार्ग स्थित तलवार पेट्रोलपंप पर भी छापे के विरोध में जोरदार हंगामा हुआ। रात करीब साढ़े दस बजे एसोसिएशन ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की जिसके बाद पंप बंद हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed