फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   petrol pump association calls for strike on 28 sept

वैट दर घटाने पर अड़े डीलर, 28 को बंद करेंगे पेट्रोल पंप

Wed, 25 Sep 2013 01:40 PM IST
ज्ञान सक्सेना/लखनऊ
ज्ञान सक्सेना/लखनऊ Updated Wed, 25 Sep 2013 01:40 PM IST
विज्ञापन
petrol pump association calls for strike on 28 sept

प्रदेश में लागू पेट्रोल-डीजल की वैट दर को घटा कर सीमावर्ती राज्यों के समकक्ष लाने की मांग पर अड़े पेट्रोलपंप डीलर्स 28 सितंबर को प्रदेशव्यापी एक दिवसीय बंदी कर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन


वैट दर में कमी लाने की मांग पर प्रदेश सरकार द्वारा बरती जा रही उपेक्षा से खिन्न पेट्रोलपंप डीलरों ने चेताया है कि इसके बाद भी सरकार न चेती तो अक्तूबर में दो दिवसीय व नवंबर में अनिश्चितकालीन बंदी का ऐलान किया जाएगा।
विज्ञापन


पंप संचालकों ने आम उपभोक्ताओं से सीधे जुड़े इस मसले पर हड़ताल के दौरान सहयोग देने की भी अपील की है।

एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष बीएन शुक्ला ने बताया कि प्रदेश में पेट्रोल व डीजल की वर्तमान वैट दर दिल्ली व हरियाणा सहित अन्य सीमावर्ती राज्यों के मुकाबले सर्वाधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें कमी लाने से प्रदेश में लगातार बढ़ती पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कुछ कमी आने से आम जनता को सीधा फायदा मिलेगा। साथ ही, दिल्ली व हरियाणा राज्य के सीमावर्ती इलाकों में महंगा पेट्रोल डीजल बेचे जाने के कारण बंदी के कगार पर पहुंच चुके पेट्रोल पंपों को भी बचाया जा सकेगा।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में एसोसिएशन बीते दो माह से लगातार शांतिपूर्ण तरीके से वैट दर में कटौती लाने की मांग प्रदेश सरकार से कर रहा है।

बीते माह मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को भी संगठन की तरफ से एक पत्र भेजकर प्रदेश में लागू वैट की बढ़ी दरों के कारण हो रही परेशानी के बारे में विस्तार से बताया गया था लेकिन इसके बाद भी न तो सरकार चेती और न ही जिम्मेदार विभाग।

एसोसिएशन ने चेताया है कि यदि जल्दी सरकार ने आम जनता से जुड़े इस अहम मुद्दे पर सकारात्मक रूख नहीं अपनाया तो आंदोलन के पहले चरण में पेट्रोल पंपो की एक दिवसीय व दूसरे चरण में दो दिवसीय और अंतिम व निर्णायक दौर में पंपों की अनिश्चिकालीन बंदी को संचालन विवश होंगे।

महंगा बिक रहा पेट्रोल-डीजल
पेट्रोल पंप संचालक राज्य सरकार द्वारा पेट्रोल व डीजल पर लागू वर्तमान वाणिज्यकर की दरों को सीमावर्ती राज्यों के समकक्ष पेट्रोल पर 20 और डीजल पर 12.5 प्रतिशत किए जाने और पेट्रोल पंपों पर बिकने वाले ल्यूब्रीकेटिंग ऑयल को वैट के दायरे से बाहर किए जाने की मांग कर रहे हैं।


राज्य सरकार वर्तमान में पेट्रोल पर 26.55 और डीजल पर 17.53 की दर से वैट वसूल रही है। इसके कारण प्रदेश में पेट्रोल व डीजल की कीमतें अन्य राज्यों के मुकाबले चार से आठ रुपया तक महंगा बिक रहा है।

इसका खामियाजा अन्य प्रदेशों की सीमा से सटे जिलों में संचालित पेट्रोल पंप संचालकों को भुगतना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed