फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   PET examination of UPSSSC in Lucknow and other districts.

UPSSSC: लखनऊ के 106 केंद्रों पर शुरू हुई पीईटी परीक्षा, प्रवेश न देने पर कई केंद्रों पर हंगामा

Sat, 15 Oct 2022 10:52 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 15 Oct 2022 10:52 AM IST
सार

यूपी के अलग-अलग जिलों में आयोजित हो रही यूपीएसएसएससी की पीईटी की परीक्षा के लिए अभ्यर्थी सुबह आठ बजे से ही केंद्रों पर पहुंच गए। उन्हें परीक्षा केंद्रों के अंदर प्रवेश दिया गया। 

विज्ञापन
PET examination of UPSSSC in Lucknow and other districts.
परीक्षा केंद्र में प्रवेश करते परीक्षार्थी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपीएसएसएससी द्वारा प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) जिले में 106 केंद्रों पर शुरू हो गई है। परीक्षा देने दूसरे जिलों जैसे अयोध्या, आजमगढ़ और बलरामपुर जिलों से अभ्यर्थी पहुंचे हैं। परीक्षा केंद्र का मुख्य गेट बंद हो जाने के बाद भी कई परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे तो उन्हें बाहर खड़ा होना पड़ा। इससे कई केंद्रों पर हंगामा भी हुआ।

विज्ञापन


सुबह 8:00 बजे से ही परीक्षार्थियों की एंट्री शुरू हो गई थी। एडमिट कार्ड, एक आईडी और एक फोटो के साथ परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। बेल्ट, पर्स, घड़ी, चाबी और सिक्के ले जाने की अनुमति नहीं दी गई। सुबह की पाली में सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक परीक्षा थी। परीक्षा केंद्र का मुख्य गेट 9:30 बजे ही बंद करने का आदेश था। 9:30 बजे सभी परीक्षा केंद्र के मुख्य गेट बंद हो गए इसके बाद भी परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे।
विज्ञापन


आशियाना के स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज, चारबाग इंटर कॉलेज, राजकीय हुसैनाबाद इंटर कॉलेज, केकेवी, एलएलएम इंटर कॉलेज, एपीसेन मेमोरियल इंटर कॉलेज के बाहर गेट बंद होने के बाद भी काफी संख्या में परीक्षार्थी प्रवेश करने के लिए गुहार लगाते दिखे। छात्र हित में कुछ समय तक तो अंदर जाने दिया गया बाद में पूर्ण रूप से मना कर दिया गया। 10 बजते ही कई परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों ने प्रवेश न देने पर हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, सदर स्थित लखनऊ मांटेसरी इंटर कॉलेज में दूसरे गेट से परीक्षार्थियों को प्रवेश कराया गया। मुख्य गेट पर जलभराव और पूरा होने की वजह से परीक्षार्थियों को प्रवेश नहीं कराया गया। गौरतलब है कि पीईटी 15 और 16 अक्टूबर को दो पालियों में आयोजित की जा रही है। लखनऊ में 106 केंद्र बनाए गए हैं। जिन जिनमें 2,40,288 छात्र सम्मिलित होंगे।


चारबाग के बजट होटल फुल
शनिवार सुबह की परीक्षा में शामिल होने के लिए अधिकतर अभ्यर्थी शुक्रवार रात को ही लखनऊ पहुंच गए। इसके चलते चारबाग इलाके के सभी बजट होटल फुल हो गए हैं। होटल कारोबारी मंजीत दुआ ने बताया कि बजट होटल में 500 से 800 रुपये में कमरा मिलता है। ये सभी फुल हो चुके हैं। इसके चलते काफी संख्या में परीक्षार्थी भटकते भी रहे। कमरा न मिलने पर कई अभ्यर्थियों ने स्टेशन पर ही रात गुजारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed