{"_id":"5d1e3c888ebc3e3c9b262394","slug":"persons-are-trebulled-ib-wather-faizabad-desk-news-lko4689063187","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूप व बदली के बीच बढ़ी उमस, लोग बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूप व बदली के बीच बढ़ी उमस, लोग बेहाल
विज्ञापन
अयोध्या। दिन भर धूप व बदली के बीच उमस बढ़ने से लोग व्याकुल हो उठे हैं। मानसून के दस्तक देने का मौसम वैज्ञानिक अनुमान लगा रहे हैं, लेकिन दिन भर छाए काले बादल वर्षा कराने में सक्षम नहीं दिख रहे हैं। धान की रोपाई के लिए बारिश का इंतजार कर रहे किसानों को फिर मायूसी ही हाथ लगी। हालांकि, मौसम विभाग अभी भी अगले चौबीस घंटे में हल्की बारिश की आशंका जता रहा है।
बृहस्पतिवार की सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए रहे। बीच-बीच धूप निकली तो उमस ने हालत खराब कर दिया। बादलों की लुकाछिपी का सिलसिला दिन भर चलता रहा। इससे तापमान में थोड़ी गिरावट तो आई, लेकिन 10.2 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही पुरवा हवाओं ने उमस बढ़ा दिया। उधर, आसमान की ओर टकटकी लगाए किसानों के माथे पर चिंता साफ झलक रही थी। धान की नर्सरी लगभग तैयार हो चुकी है।
भीषण गर्मी व तेज धूप के कारण जलस्तर भी नीचे चला गया है और बरसात नहीं हो रही है। इससे किसान मायूश नजर आ रहे हैं। बुधवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री व न्यूनतम 28.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में हल्की बारिश की संभावना है, जबकि 5-7 जुलाई के मध्य मध्यम से तेज वर्षा हो सकती है।