फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi expressed grief over the loss of life due to the disaster

UP : मौसम की मार से यूपी में गई 22 की जान, सीएम योगी ने आपदा से हुई जनहानि पर जताया शोक; मुआवजे का एलान

Fri, 11 Apr 2025 09:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 11 Apr 2025 09:13 AM IST
सार

CM Yogi Expresses Grief Due to Disaster: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों को अनुमन्य 4 लाख रुपये की राहत राशि तत्काल वितरित किए जाने के साथ शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

विज्ञापन
CM Yogi expressed grief over the loss of life due to the disaster
वज्रपात - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

UP Weather Update:  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में आंधी-तूफान एवं आकाशीय बिजली से हुई जनहानि पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को अनुमन्य 4 लाख रुपये की राहत राशि तत्काल वितरित किए जाने के साथ शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने आपदा में घायल लोगों का समुचित उपचार कराने और पशुहानि पर प्रभावितों को अनुमन्य सहायता दिए जाने का निर्देश भी दिया। 

विज्ञापन


राहत आयुक्त कार्यालय के अनुसार प्रदेश में बृहस्पतिवार को कुल 22 जनहानि, 45 पशुहानि तथा 15 मकान क्षतिग्रस्त की घटनाएं हुई हैं। बिजली से फतेहपुर एवं आजमगढ़ में 3-3, फिरोजाबाद, कानपुर देहात एवं सीतापुर में 2-2, गाजीपुर, गोण्डा, अमेठी, संतकबीरनगर एवं सिद्धार्थनगर में 1-1 तथा आंधी-तूफान से बलिया, कन्नौज, बाराबंकी, जौनपुर एवं उन्नाव में 1-1 जनहानि हुई है। 

विज्ञापन

यूपी: असमय हुई बारिश से अवध में पांच की जान गई, सीएम ने प्रभावितों को तत्काल मुआवजा देने के दिए निर्देश, गेहूं की फसल प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा आंधी-तूफान एवं बिजली गिरने से गाजीपुर में 17, चन्दौली में 6, बलिया में 5, अम्बेडकरनगर, बलरामपुर एवं गोण्डा में 3-3, सुल्तानपुर में 2, अमेठी, कन्नौज व गोरखपुर में 1-1 तथा फतेहपुर में अग्निकांड में 3 पशुहानि हुई है। वहीं गाजीपुर, सुल्तानपुर एवं लखीमपुर खीरी में 2-2, बलिया, गोण्डा, बाराबंकी, अम्बेडकरनगर, गोरखपुर, औरैया, हरदोई, लखनऊ तथा मऊ में 1-1 मकान क्षतिग्रस्त हुआ है। 


37 हजार तक मुआवजा
राज्य सरकार द्वारा बड़े दुधारू पशुहानि में 37,500 रुपये, छोटे दुधारू आदि पशु की हानि में 4,000 रुपये, बड़े गैर-दुधारू पशुहानि में 32,000 रुपये तथा छोटे गैर-दुधारू पशुहानि में 20,000 रुपये मुआवजा राशि दिए जाने का प्राविधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed