फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Permission granted of MD Course in three subjects in homeopathy

यूपी के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में तीन विषयों में एमडी पाठ्यक्रम की अनुमति

Fri, 02 Nov 2018 03:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 02 Nov 2018 03:52 PM IST
विज्ञापन
Permission granted of MD Course in three subjects in homeopathy
- फोटो : डेमो
आयुष मंत्रालय ने यूपी में होम्योपैथी में तीन विषयों में स्नातकोतर पाठ्यक्रम यानी एमडी शुरू करने की अनुमति दे दी है। राजकीय नेशनल होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज में मटेरिया मेडिका, ऑर्गनन ऑफ मेडिसिन और रिपर्रटरी विषयों में एमडी पाठ्यक्रम शुरू हो होगा।
विज्ञापन


सत्र 2018-19 में प्रत्येक विषयों में छह-छह सीटों पर प्रवेश की अनुमति दी गई है। बता दें, प्रदेश में सात राजकीय मेडिकल कॉलेज हैं। शिक्षकों व अन्य सुविधाओं की कमी से जूझ रहे राजकीय होम्योपैथी मेडिकल कॉलेजों में अभी तक एमडी की पढ़ाई शुरू नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन


केंद्रीय होम्योपैथी परिषद के मानक के अनुसार एमडी पाठ्यक्रम शुरू करने के लिए उस विषय में एक प्रोफेसर, एक रीडर और एक लेक्चरर होना जरूरी है। इस मानक को पूरा किया जाता कि इससे पहले ही भारी संख्या में शिक्षकों के तबादले कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे एक बार फिर एमडी शुरू करने की अनुमति के लिए खतरा हो गया था, लेकिन किसी तरह इस संकट से होम्योपैथी विभाग उबर गया। आयुष मंत्रालय ने केंद्रीय होम्योपैथी परिषद के रिपोर्ट के बाद राजकीय नेशनल होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज में एमडी की पढ़ाई की अनुमति दी है।

कुल 18 सीटों पर प्रवेश लेने की अनुमति

Permission granted of MD Course in three subjects in homeopathy
डेमो
होम्योेपैथी विभाग ने मटेरिया मेडिका, ऑर्गनन ऑफ मेडिसिन और रिपर्रटरी विषयों में 10-10 सीटों के लिए पढ़ाई शुरू करने की अनुमति मांगी थी, लेकिन परिषद ने राजकीय नेशनल होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करके कुल 18 सीटों पर प्रवेश लेने की अनुमति दी है। 

निदेशक होम्योपैथी डॉ. वीके विमल ने बताया कि ये पहला मौका है जब किसी राजकीय होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज को एमडी शुरू करने की अनुमति दी गई है। होम्योपैथी चिकित्सा शिक्षा सेवा संघ के अध्यक्ष डॉ. विजय पुष्कर ने कहा कि आयुष मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी व प्रशासनिक अधिकारियों के प्रयास से यह संभव हो पाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed