फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   permission for dairy plant

लखनऊ में एशिया की सबसे बड़ी डेयरी

Fri, 04 Oct 2013 12:27 PM IST
अनिल श्रीवास्तव/लखनऊ
अनिल श्रीवास्तव/लखनऊ Updated Fri, 04 Oct 2013 12:27 PM IST
विज्ञापन
permission for dairy plant

राजधानी के चक गंजरिया में अमूल पांच लाख लीटर क्षमता का अत्याधुनिक दुग्ध प्लांट स्थापित करेगा।

विज्ञापन


इसके लिए राज्य सरकार ने बनासकांठा सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ पालनपुर, गुजरात को 20 एकड़ जमीन आवंटित करने का फैसला किया है।

गुरुवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में संस्था को जमीन आवंटित करने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी गई।

...और आजम पहुंच ही गए कैबिनेट बैठक में

यह जमीन उप्र राज्य औद्योगिक विकास निगम (यूपीएसआईडीसी) के जरिए आवंटित की जाएगी। जमीन की दर 4800 रुपये प्रति वर्ग मीटर तय की गई है।

बनासकांठा सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ गुजरात को-आपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (अमूल ब्रांड) की एक इकाई है।

मुख्य सचिव जावेद उस्मानी ने बताया कि इस संघ को डेयरी प्लांट के लिए जमीन निर्धारित प्रक्रियानुसार लीज पर उपलब्ध कराई जाएगी।

शर्त यह रखी गई है कि बनासकांठा सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ प्रदेश के दुग्ध उत्पादकों से ही दूध लेगा। राज्य के किसानों से पर्याप्त दूध की व्यवस्था न हो पाने की स्थिति में प्लांट के संचालन के लिए आवश्यक दूध की व्यवस्था दूसरे प्रदेशों से की जा सकेगी।
विज्ञापन


भूमि हस्तांतरण के बाद 18 माह के भीतर इस संघ को दुग्ध प्रसंस्करण प्लांट स्थापित कर देना होगा।

यूपीएसआईडीसी द्वारा इस संघ को 4800 रुपये प्रति वर्गमीटर की दर से भूमि आवंटित करने पर प्राप्त धनराशि में से 12.50 प्रतिशत यानी 600 रुपये प्रति वर्गमीटर की दर से प्रशासनिक व अन्य व्यय काटने के बाद 2200 प्रति वर्गमीटर के आधार पर आगणित धनराशि राजकोष में तथा शेष 2000 रुपये प्रति वर्गमीटर की दर से आगणित की गई धनराशि लखनऊ में प्रस्तावित मेट्रो फंड में जमा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने साल भर पहले चक गंजरिया में एक अत्याधुनिक डेयरी प्लांट का शिलान्यास किया था। मगर सरकारी स्तर पर डेयरी का काम शिलान्यास के आगे नहीं बढ़ पाया और एक साल बीत गया।

पिछले काफी समय से गुजरात का बनासकांठा सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ प्रदेश सरकार के संपर्क में था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed