फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Periodic Labor Force Survey revealed: Women of UP did wonders

पीरियाडिक लेबर फोर्स सर्वे में खुलासा: यूपी की महिलाओं ने किया कमाल, 18 फीसदी बढ़ी शहरी महिलाओं की आय

Tue, 17 Oct 2023 07:34 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 17 Oct 2023 07:34 AM IST
सार

शहरों में पुरुषों की आय में कोई खास अंतर नहीं आया लेकिन शहरी महिलाओं की आय 19 हजार से 22 हजार रुपये हो गई। केंद्र सरकार के राष्ट्रीय पीरियाडिक लेबर फोर्स सर्वे में ये तस्वीर सामने आई है।

विज्ञापन
Periodic Labor Force Survey revealed: Women of UP did wonders
महिलाओं की आय लगातार बढ़ रही है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में एक साल में महिलाओं की आर्थिक सेहत में अप्रत्याशित बदलाव आया है। पिछले साल जुलाई से सितंबर के बीच ग्रामीण महिलाओं की आय 8,936 रुपये थी जो अप्रैल से जून-23 के बीच 20 हजार से ज्यादा हो गई। इसी अवधि में ग्रामीण पुरुषों की आय 15 हजार से बढ़कर 19 हजार हो गई। वहीं, शहरों में पुरुषों की आय में कोई खास अंतर नहीं आया लेकिन शहरी महिलाओं की आय 19 हजार से 22 हजार रुपये हो गई। केंद्र सरकार के राष्ट्रीय पीरियाडिक लेबर फोर्स सर्वे में ये तस्वीर सामने आई है।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में महिलाओं की आय में लगातार इजाफा हो रहा है। खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं की औसत आय आश्चर्यजनक रूप से ज्यादा हुई है। वहां महिलाओं के लिए रोजगार में इजाफा हुआ है। ग्रामीण महिला श्रम बल भागीदारी दर के मुताबिक वर्ष 2018-19 में यह दर लगभग 20 प्रतिशत थी, जो 2020-21 में बढ़कर 28 प्रतिशत हो गई। वर्ष 2022-23 में ये दर 53 फीसदी तक पहुंच गई। स्वयं सहायता समूहों में 88 प्रतिशत महिलाएं शामिल हैं।
विज्ञापन


एक जिला एक उत्पाद की मांग में आई तेजी का असर गांव में भी दिख रहा है। परंपरागत उत्पादों के बढ़ते आर्डर घर की दहलीज न लांघने वाली महिलाओं के पास पहुंच गए हैं। छोटे कारखानों की तुलना में 100 से ज्यादा श्रमिकों को रोजगार देने वाले कारखानों में रोजगार तेजी से बढ़ रहा है, जो विनिर्माण इकाइयों के विस्तार का संकेत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन बदलाव का असर ग्रामीण पुरुषों की आय पर भी पड़ा है। उनकी आय में भी करीब 27 फीसदी यानी 4000 रुपये की वृद्धि हुई है। हालांकि शहरों में कामकाजी पुरुषों की स्थिति में खास बदलाव नहीं आया है। पिछले साल जुलाई से सितंबर के बीच शहरी पुरुषों की आय लगभग 20 हजार रुपये थी, जिसमें एक साल बाद केवल 800 रुपये की वृद्धि हुई। वहीं शहरी महिलाओं की आय पुरुषों के मुकाबले बढ़ी है। उनकी आय में इसी अवधि में लगभग 2700 रुपये की वृद्धि हुई है। इसकी वजह रोजगार के लिए पुरुषों में बढ़ी प्रतिस्पर्धा और उनके लिए महिलाओं की चुनौती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed