फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   People walking around in the trauma ventilator unit wearing shoes and slippers

Lucknow News: ट्रॉमा की वेंटिलेटर यूनिट में जूते-चप्पल पहनकर टहल रहे लोग

Fri, 27 Mar 2026 01:22 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
People walking around in the trauma ventilator unit wearing shoes and slippers
वेंटिलेटर यूनिट में चप्पल पहनकर घूमता युवक
लखनऊ। केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर के इमरजेंसी में बनी वेंटिलेटर यूनिट में जनरल वार्ड जैसे हालात बन गए हैं। वेंटिलेटर यूनिट में प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ रही हैं। कर्मचारी और तीमारदार जूते पहनकर वेंटिलेटर यूनिट में पहुंच जा रहे हैं। यूनिट में दाखिल होने से पहले किसी को शू-कवर तक मुहैया नहीं कराया जा रहा है। इससे गंभीर मरीजों में संक्रमण की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन

केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर में 400 से अधिक बेड हैं। अति गंभीर मरीजों के लिए इमरजेंसी में पांच बेड की वेंटिलेटर यूनिट की सुविधा है। प्रशासन की लापरवाही से यह यूनिट जनरल वार्ड में बदल गई है। डॉक्टर व स्टाफ भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। किसी भी तीमारदार को मास्क तक लगाने के लिए नहीं कहा जा रहा है। नतीजतन वेंटिलेटर यूनिट में लोग बिना किसी रोक-टोक के दाखिल हो जा रहे हैं। इससे संक्रमण के कारण गंभीर मरीजों की जान खतरे में पड़ सकती है। केजीएमयू प्रवक्ता डॉ. केके सिंह ने कहा कि वेंटिलेटर यूनिट में प्रोटोकाल का सख्ती से पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed