{"_id":"8a692532ea56346654ab5f8c5d3a8fc6","slug":"people-votes-for-samajwadi-party-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'सफल नहीं हो पाईं सांप्रदायिक कोशिशें, सपा को बढ़त'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'सफल नहीं हो पाईं सांप्रदायिक कोशिशें, सपा को बढ़त'
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 14 Sep 2014 02:07 AM IST
विज्ञापन
सपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा है कि मैनपुरी संसदीय क्षेत्र और 11 विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव में जनता ने सपा के पक्ष में अपनी राय जाहिर कर दी है।
विज्ञापन
प्रदेश में सपा मजबूत स्थिति में है। मतदाताओं के सामने सपा सरकार की तमाम उपलब्धियां थीं जबकि केंद्र की भाजपा सरकार के कामकाज से लोगों में गहरी निराशा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, भाजपा-आरएसएस ने सांप्रदायिकता फैलाने की प्रदेश में जो साजिशें रचीं, सपा सरकार के रहते वे सफल नहीं हो सकीं।
सपा को उपचुनाव में अपनी जीत का पूरा विश्वास है। किसानों, नौजवानों और गरीबों में सपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की होड़ लगी रही।