फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   People upset due to power cut in Sirsia

Lucknow News: सिरसिया में बिजली कटौती से लोग परेशान

Sun, 26 May 2024 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 26 May 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
People upset due to power cut in Sirsia
श्रावस्ती। सिरसिया क्षेत्र की बिजली व्यवस्था पूरी तरह से बदहाल है। क्षेत्र में हो रही कटौती के कारण जहां लोगों को घंटों आपूर्ति बहाल होने का इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं मामूली फाॅल्ट पर बाधित होने वाली आपूर्ति दूसरे दिन सुबह बहाल हो रही है। इससे उमस भरी गर्मी में उपभोक्ता बेहाल हैं।
विज्ञापन

सिरसिया विकास क्षेत्र के गांवों को विद्युत उपकेंद्र घोलिया से आपूर्ति दी जाती है। इस उपेंद्र की सबसे लंबी लाइन गुलरा फीडर व सिरसिया फीडर है। जहां अक्सर फॉल्ट आती रहती है। इसे दुरुस्त करने में निगम के कर्मी कई घंटे लगा रहे हैं। इतना ही नहीं रात में फॉल्ट आने पर उसे दूसरे दिन ही दुरुस्त किया जा रहा है। देखा जाए तो नेपाल सीमा से सटा यह क्षेत्र भिनगा व सोहेलवा जंगल के मध्य स्थित है। ऐसे में आपूर्ति बाधित होने पर जहां सिरसिया बाजार सहित क्षेत्र के गांवों में लोग भीषण उमस भरी गर्मी में घरों के बाहर सोने को विवश हैं। यह समस्या दो चार दिन की नहीं है। कमोबेश यही स्थिति प्रत्येक मौसम में बनी रहती है। इससे क्षेत्र की करीब पांच लाख की आबादी व करीब साढ़े आठ हजार उपभोक्ता बेहाल हैं। शनिवार शाम सिरसिया के पुरानी बाजार में मामूली फॉल्ट के कारण पूरी रात आपूर्ति बाधित रही। वहीं उपभोक्ताओं की नाराजगी के बाद रविवार को पहुंचे निगम कर्मियों ने आपूर्ति बहाल कराई। इस बारे में अधिशासी अभियंता विद्युत दिलीप मौर्या बताते हैं कि कुछ कमियां रही होंगी। फिलहाल अब ऐसा न हो इसके लिए अवर अभियंता सहित बिजलीकर्मियों को निर्देशित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed