फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   people struggled for up to 20 hours without electricity and water during heat In Lucknow

Lucknow News: राजधानी में गर्मी में 20 घंटे तक बिजली-पानी के लिए तरसे लोग, कई जगह पूरी रात जागी पब्लिक

Tue, 09 Jun 2026 10:21 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Tue, 09 Jun 2026 10:21 PM IST
सार

राजधानी में गर्मी में 20 घंटे तक बिजली-पानी के लिए लोग तरसे। कल्ली पश्चिम के जगत खेड़ा में बिजली चालू होते ही दोबारा केबल जल गया। इस पर लोगों ने हंगामा किया। ग्रामीण इलाकों में भी बिजली संकट के कारण कई जगह पूरी रात लोग जागते रहे। आगे पढ़ें पूरी खबर... 

विज्ञापन
people struggled for up to 20 hours without electricity and water during heat In Lucknow
गर्मी में 20 घंटे तक बिजली-पानी के लिए तरसे लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राजधानी लखनऊ में गर्मी बढ़ने के साथ एक बार फिर से आम उपभोक्ताओं को बिजली संकट का करंट लगना शुरू हो गया है। कहीं पर एबीसी और ट्रांसफार्मर जल रहे हैं तो कहीं फॉल्ट आने से जनता को बिजली नहीं मिल रही। रविवार रात तेलीबाग व मोहान रोड इलाकों के सैकड़ों परिवारों को जागना पड़ा।

विज्ञापन


तेलीबाग क्षेत्र में रविवार रात 11 बजे कल्ली पश्चिम के जगत खेड़ा में 250 केवीए का ट्रांसफार्मर जल गया। इसके साथ ही एबीसी लाइन सड़क पर टूट कर गिर पड़ी जिससे चिंगारियां निकल रही थीं। जगत खेड़ा के रहने वाले आदित्य सिंह, संजय, कुलदीप शर्मा, अंकुश राहुल, जगदेव ने बताया कि रविवार रात 11 बजे गुल बिजली सोमवार शाम 7 बजे के बाद चालू हुई। सुबह से शाम तक कर्मचारी ट्रांसफार्मर को ठीक करने और एबीसी लाइन बदलने में जुटे रहे। करीब 20 घंटे तक लोग गर्मी में बिजली-पानी के लिए तरस गए। शाम 7 बजे बिजली चालू हुई तो दोबारा एबीसी में फिर से आग लग गई जिस पर लोगों ने हंगामा किया। इसे देर रात ठीक किया जा सका।

विज्ञापन

पूरी रात जागे, जनरेटर से भरा पानी

एफसीआई उपकेंद्र के तहत प्रभातपुरम, प्रतीक विहार, पिंक सिटी, पश्चिमी विहार व आसपास के क्षेत्र में रविवार रात केबल जलने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई जो सोमवार सुबह करीब साढ़े छह बजे के बाद बहाल हो सकी। बिजली की आस में परिवार पूरी रात जागे। सुबह जनरेटर मंगाकर मोहल्ले के लोगों ने पानी भरा। शुभम चौरसिया और मोहित याग्निक ने बताया रातभर बिजली न रहने से पानी की आपूर्ति प्रभावित रही। मोहान रोड के नरौना और पतौरा गांव में भी देर रात करीब दो घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। पश्चिमी विहार व आसपास इलाके में सोमवार दोपहर दो बजे बिजली आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक माह में तीन बार जला केबल

बिजली के केबल में आग लगने के कारण गुड़ंबा के सालिक विहार कॉलोनी में डेढ़ घंटे तक बिजली बाधित रही। फैजुल्लागंज क्षेत्र में रविवार रात करीब 11 बजे मिल्लत नगर ढाल पर केबल में भीषण आग लग गई। यहां सोमवार सुबह करीब 5:15 बजे बिजली चालू हो सकी। लोगों का कहना है कि यहां एक माह में तीन बार केबल जल चुका है। इसी प्रकार हरिओम नगर फीडर का 11 केवी केबल क्षतिग्रस्त होने से आईएमए स्कूल, गौरभीट और हरिओम नगर के कुछ क्षेत्रों की सप्लाई सोमवार दोपहर करीब 12 बजे बंद करनी पड़ी।

चोरी की बिजली से एसी चलाने वाले 11 पर एफआईआर

सोमवार को चेकिंग के दौरान 11 जगहों पर चोरी की बिजली से लोग एसी चलते पाए गए। आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। अमौसी जोन के मुख्य अभियंता राम कुमार के मुताबिक गरिमा त्रिपाठी नक्स सिटी शारदानगर विस्तार बिजनौर, सीमा कांशीराम कॉलोनी हंसखेड़ा, विनय सिंह गायत्रीपुरम हंसखेड़ा, मुन्नीदेवी, सादाब, मोहम्मद हसन, कृष्ण, गुलशन, सफीक निवासी हरदोइया खेड़ा सीतापुर बाईपास दुबग्गा पर बिजली थाने में एफआईआर दर्ज हुई है। लखनऊ मध्य जोन के मुख्य अभियंता रवि अग्रवाल के मुताबिक मुस्तकीम मिर्जा व पुत्तन मियां के घर बिजली चोरी पकड़ी गई। इन सभी के घरों में तीन से सात किलोवाट लोड की बिजली चोरी की जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed