फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   people should alert after covid vaccination also

कोरोना की वैक्सीन लगने के बाद भी रहना होगा सतर्क

Sun, 29 Nov 2020 01:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 01:44 AM IST
विज्ञापन
people should alert after covid vaccination also
आईसीएमआर निदेशक ने कहा- सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क होगा जरूरी
विज्ञापन

वैक्सीन आएगी और लोगों को मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग से निजात मिल जाएगी, यह सोचना गलत है। वैक्सीन लगने के बाद भी लोगों को सतर्क रहना होगा। सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क तब भी जरूरी होगा। यह कहना है आईसीएमआर के निदेशक प्रो. बलराम भार्गव का। वह शनिवार को केजीएमयू में कोविड मैनेजमेंट विषय पर आयोजित वेबिनार में बोल रहे थे।

प्रो. भार्गव ने कहा कि वैक्सीन का तीसरे चरण का ट्रायल चल रहा है और जल्द ही वैक्सीनेशन शुरू हो जाएगा। वैक्सीन वायरस से कितना और कितने समय तक बचाव करेगी, यह अभी से नहीं बताया जा सकता। यह जरूरी नहीं कि देश के हर नागरिक को वैक्सीन देनी पड़े। जरूरी यह है कि संक्रमण की चेन को तोड़ा जाए। इसके लिए हमने अगले वर्ष जुलाई तक 30 करोड़ लोगों के वैक्सीनेशन का लक्ष्य रखा है। उसके बाद आगे की रूपरेखा तैयार की जाएगी। डॉ. भार्गव ने बताया कि जितनी भी वैक्सीन के ट्रायल चल रहे हैं, उनकी दो से तीन डोज लगेंगी। अगर काम नहीं करेगी तो बूस्टर डोज भी लगानी पड़ सकती है। भारत अपने साथ 60 फीसदी अन्य विकासशील देशों के लिए भी वैक्सीन विकसित कर सकेगा। डॉ. भार्गव ने बताया कि आईसीएमआर भारत बायोटेक और जाइडस कैडिला के साथ वैक्सीन ट्रायल कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed