{"_id":"64e48ffda703369909010513","slug":"people-pray-for-the-safe-landing-of-chandrayaan-3-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandrayaan 3: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए अयोध्या में हवन-पूजन, लखनऊ में पढ़ी गई नमाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandrayaan 3: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए अयोध्या में हवन-पूजन, लखनऊ में पढ़ी गई नमाज
Wed, 23 Aug 2023 05:26 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 23 Aug 2023 05:26 AM IST
सार
Chandrayaan 3 Landing : चंद्रयान 3 की सफलता के लिए पूरा देश दुआएं कर रहा है। अलग-अलग मजहबों के लोग अपनी तरह से प्रार्थनाएं कर सफलता की दुआएं मांग रहे हैं।
विज्ञापन
लखनऊ में नमाज अदा की गई।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के लिए पूरा देश प्रार्थनाएं कर रहा है। हर कोई चाहता है कि भारत ये उपलब्धि हासिल करे। इसे लेकर प्रार्थनाएं भी की जा रही हैं। अयोध्या में दिवाकराचार्य महाराज ने चंद्रयान 3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग के लिए हवन-पूजन किया और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व इसरो प्रमुख को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
चन्द्रयान-3 की चांद पर सफल लैंडिंग के लिये मंगलवार को ऐशबाग ईदगाह स्थित जामा मस्जिद में दुआ मांगी गई। दुआ में बड़ी संख्या में मदरसे के छात्र और नमाजी शामिल हुये। इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के चेयरमैन एवं ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने दोपहर में जोहर की नमाज के बाद अल्लाह से चन्द्रयान-3 के चांद पर सफल लैंडिंग के लिये दुआ की।
इस मौके पर बड़ी संख्या में मदरसे के छात्र और नमाजी शामिल हुये। मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने इसरो के वैज्ञानिकों को चन्द्रयान-3 के चन्द्रमा पर भेजे जाने के लिये मुबारकबाद दी। मौलाना ने कहा कि चन्द्रयान की सफल लैंडिंग के बाद भारत ल्यूनर साउथ पोल पर सफल लैंडिंग करने वाला दुनियां का पहला देश बन जाएगा। उन्होंने कहा कि ये हम सब देशवासियों के लिये फख्र की बात है।