{"_id":"5ecb80cf7f2a1447cf5edfb7","slug":"people-offer-prayer-on-eid-at-their-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पढ़ी गई ईद की नमाज, राज्यपाल-मुख्यमंत्री ने दी बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पढ़ी गई ईद की नमाज, राज्यपाल-मुख्यमंत्री ने दी बधाई
Mon, 25 May 2020 01:54 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 25 May 2020 01:54 PM IST
विज्ञापन
अपने घर ईद की नमाज पढ़ते मौलाना कल्बे जव्वाद।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते संक्रमण के बीच पूरे देश में ईद का त्योहार मनाया जा रहा है। इस अवसर पर मुस्लिम समाज के लोगों ने अपने घरों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए नमाज पढ़ी और एक दूसरे को बधाई दी।
विज्ञापन
इसके पहले प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने सभी प्रदेशवासियों को ईद की बधाई दी। उन्होंने लोगों से अपील की कि ईद की नमाज घर पर ही पढ़ें और जरूरी एहतियात बरतें। उन्होंने सभी के सुख-समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि ईद का त्योहार हमें एकता और भाईचारे का संदेश देता है।
विज्ञापन
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सभी मुस्लिम भाई घर में ही नमाज पढ़कर ईद मनाएं। उन्होंने कहा कि यह त्योहार सामाजिक एकता को बढ़ावा देता है।
विज्ञापन
ईद के अवसर पर शिया धर्मगुरू मौलाना कल्बे जव्वाद ने अपने घर में नमाज पढ़ी। वहीं, लखनऊ की प्रसिद्ध ऐशबाग की ईदगाह पर सन्नाटा ही रहा। यहां मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए नमाज पढ़ी और देश व समाज की तरक्की की दुआ मांगी।