{"_id":"64a9067df6c0178457000ca5","slug":"people-make-drink-milk-to-the-statues-of-nandi-baba-in-sitapur-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur: महाकालेश्वर में नंदी बाबा के दूध पीने की चर्चा पर उमड़ा हुजूम, देर रात होते रहे भजन-कीर्तन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur: महाकालेश्वर में नंदी बाबा के दूध पीने की चर्चा पर उमड़ा हुजूम, देर रात होते रहे भजन-कीर्तन
Sat, 08 Jul 2023 01:55 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, महमूदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, महमूदाबाद
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 08 Jul 2023 01:55 PM IST
सार
सीतापुर जिले के महाकालेश्वर मंदिर में नंदी बाबा की मूर्ति के दूध पीने की चर्चा पर पूरा माहौल बदल गया। लोग कटोरी में दूध लेकर मंदिर पहुंचे और उन्हें चम्मच से पिलाने लगे।
विज्ञापन
नंदी बाबा की मूर्ति को दूध पिलाती एक भक्त।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सीतापुर जिले के महमूदाबाद नगर पालिका क्षेत्र के मोहल्ला सरावगी टोला में स्थित श्री महाकालेश्वर शिव मंदिर में शुक्रवार की रात करीब 11 बजे भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। चर्चा थी कि मंदिर में नंदी बाबा की मूर्तियां दूध पी रही हैं।
विज्ञापन
देखते ही देखते स्थानीय लोग अपने घरों से कटोरी में दूध लेकर श्री महाकालेश्वर शिव मंदिर पहुंच गए। महिलाएं, बच्चे और पुरुष सभी नंदी बाबा को चम्मच से दूध पिलाने लगे। इसके साथ ही मंदिर में महिलाओं ने भक्ति संगीत का कार्यक्रम भी शुरू कर दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - तीन तल का होगा राम मंदिर, ग्राउंड फ्लोर का काम पूरा, ट्रस्ट ने जारी की खास तस्वीरें
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - ज्योति-आलोक मौर्या विवाद: लखनऊ पहुंची एसडीएम ज्योति मौर्या, कहा जांच कराई जाए और दोषियों पर कार्रवाई हो
इलाके के कुछ लोग इसे चमत्कार कह रहे थे तो कुछ लोग इसे अंधविश्वास बता रहे थे। नंदी बाबा को दूध पिलाने का कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा।
हर कोई सावन मास मे भगवान शिव को प्रसन्न करने को लेकर मंदिर में नन्दी बाबा को दूध पिलाने के लिए भागता मंदिर की ओर जाता दिखा।