फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   People in UP will get free ration till November: Swatantra Dev

प्रदेश की 15 करोड़ जनता को नवंबर तक मिलेगा मुफ्त राशन : स्वतंत्र देव

Wed, 01 Jul 2020 10:32 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 01 Jul 2020 10:32 PM IST
विज्ञापन
People in UP will get free ration till November: Swatantra Dev
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह। - फोटो : अमर उजाला

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत प्रदेश के 15 करोड़ गरीब परिवारों को हर महीने मुफ्त गेहूं या चावल और चना मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों की दवाई से लेकर कमाई तक सभी चिंताओं को दूर किया है।  

विज्ञापन


बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को नवंबर तक बढ़ाकर प्रधानमंत्री ने देश की दो तिहाई जनता के भोजन की व्यवस्था की है। 26 मार्च को शुरू हुई योजना का विस्तार करने के बाद इसकी कुल लागत लगभग 1 लाख 50 हजार करोड़ रुपये हो गई है। 
विज्ञापन


इस फैसले से मोदी सरकार ने सुनिश्चित किया है कि गरीब व जरूरतमंद लोगों का दीपावली व छठ पूजा का त्यौहार खुशियों से भरपूर हो। उनके जीवन में समृद्धि का दीप सदैव जलता रहे। मोदी सरकार एक राष्ट्र-एक राशन कार्ड का ढांचा भी तैयार कर रही है। इसका लाभ उन लोगों को मिलेगा जो रोजगार या दूसरी जरूरतों के चलते अपना गांव छोड़कर कहीं और रहते हैं। कोरोना काल में भारत जैसे बड़े देश में कोई भी भूखा नहीं सोया, इसका श्रेय प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता और इस योजना के सफल संचालन को ही जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed