फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   People in nepal are suffering from food shortage

खाने-पीने की चीजों को लेकर परेशान हो रहे हैं नेपाल के लोग

Thu, 30 Apr 2015 01:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ Updated Thu, 30 Apr 2015 01:02 PM IST
विज्ञापन
People in nepal are suffering from food shortage

नेपाल में आए भूकंप की जमीनी हकीकत देख रूह कांप गई। वहां पर फंसे लोग एक पल भी रूकना नहीं चाहते हैं। खाने पीने की चीजों से लेकर हर चीज दुश्वार है।

विज्ञापन


जिंदगी को बचाने की जद्दोजहद का आलम ये है कि लोग टकटकी लगाए देख रहे हैं कि कौन सी बस या गाड़ी उनको इस बर्बाद हो चुके नेपाल से बाहर निकाल दे। अपना सब कुछ लुटा और गवां चुके लोग अब जान बचाने के लिए भूखे प्यासे दौड़ रहे हैं।
विज्ञापन


ये दास्तां चारबाग रोडवेज डिपो की बस लेकर लौटे ड्राइवर अब्दुल करीम की है। वह बताते हैं कि रविवार रात को वे बस लेकर रवाना हुए और सोमवार रात को दस बजे काठमांडू पहुंचे। नेपाल सीमा में घुसते ही बर्बादी और मौत का सन्नाटा टूट जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर ओर अजीब सी शांति है और लोग सिर्फ तबाह हो चुके इलाकों से दूर हो जाना चाहते हैं। करीम बताते हैं कि सिनहौली बॉर्डर से 60 पैसेंजर लेकर निकले तो लोगों के चेहरे पर ऐसी खुशी दिखी जैसे वो अपना सब कुछ पा चुके हैं।

बस में बैठते ही बिलख-बिलख कर रोए लोग

People in nepal are suffering from food shortage

कुछ परिवार ऐसे भी थे जो बस में बैठने के बाद बिलख-बिलख कर रो रहे थे और यही आवाज आ रही थी कि अब सब खत्म हो गया। हर तरफ हड़कंप मचा हुआ था। खाने पीने की चीजें इतनी महंगी हैं कि जिसके पास पैसे न हो वो भूखे प्यासे खत्म हो जाएगा।

प्यास लगी तो पानी की बोतल 100 में मिली। भूख लगी तो दाल रोटी और सब्जी की थाली के लिए 300 रुपए चुकाए। जिसके पास पैसे हैं वो जैसे तैसे सांस ले रहा है लेकिन भूकंप त्रासदी से पीड़ित लोग एक एक दाने को तरस रहे हैं।

सभी 60 सवारी को बुधवा को दोपहर एक बजे गोरखपुर में उतार दिया। गोरखुपर में सवारियों के उतरने के बाद आराम किया और रात आठ बजे चारबाग पहुंचे। बिना रूके 72 घंटे तक लगातार बस चलाई।

थकान हुई, लेकिन लोगों की जिंदगी बचाने की खुशी ने इतना जोश और उमंग भर दिया था कि थकावट फीकी पड़ गई थी। वह बताते हैं कि अभी भी सैकड़ों लोग वहां फंसे हैं और जिंदगी बचाने वालों की राह देख रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed