फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   People have no money so how they will celebrate diwali ask Congress State chief.

महंगाई और बेरोजगारी से जनता में हताशा, कैसे मनेगी दीपावली : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

Tue, 10 Nov 2020 02:45 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 10 Nov 2020 02:45 PM IST
विज्ञापन
People have no money so how they will celebrate diwali ask Congress State chief.
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू। - फोटो : amar ujala
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि दीपावली नजदीक है, पर लोगों की जेबों में पैसा न होने से वे दीपोत्सव नहीं मना पा सकेंगे। नौजवान, किसान, बुनकर व असंगठित मजदूर रोजी-रोटी के लिए भटक रहे हैं। स्थिति इतनी भयावह है कि सरकार ने स्वयं बेरोजगारी दोगुनी होने की बात विधानसभा में स्वीकार की है।
विज्ञापन


इन्वेस्टर्स समिट के नाम पर जनता की गाढ़ी कमाई के अरबों रुपये पानी की तरह बहाकर दो बड़े आयोजन किए गए, पर आज तक धरातल पर न तो कोई उद्योग लगा और न ही किसी को रोजगार मिला।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि योगी सरकार बनने के बाद तीन बार बिजली के दाम बढ़ाए गए। ऐसे स्मार्ट मीटर भी सामने आये जो बगैर लगे ही रीडिंग दे रहे थे।

ऊर्जा मंत्री लखनऊ की सड़कों पर साइकिल चलाकर इस भ्रष्टाचार पर पर्दा डालने की कोशिश कर रहे हैं। किसान बिचौलियों के हाथों 900 रुपये से लेकर 950 रुपये प्रति क्विंटल धान बेचने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed