{"_id":"5faa5a4f43a5e25c4e104e20","slug":"people-have-no-money-so-how-they-will-celebrate-diwali-ask-congress-state-chief","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई और बेरोजगारी से जनता में हताशा, कैसे मनेगी दीपावली : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई और बेरोजगारी से जनता में हताशा, कैसे मनेगी दीपावली : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष
Tue, 10 Nov 2020 02:45 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 10 Nov 2020 02:45 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि दीपावली नजदीक है, पर लोगों की जेबों में पैसा न होने से वे दीपोत्सव नहीं मना पा सकेंगे। नौजवान, किसान, बुनकर व असंगठित मजदूर रोजी-रोटी के लिए भटक रहे हैं। स्थिति इतनी भयावह है कि सरकार ने स्वयं बेरोजगारी दोगुनी होने की बात विधानसभा में स्वीकार की है।
इन्वेस्टर्स समिट के नाम पर जनता की गाढ़ी कमाई के अरबों रुपये पानी की तरह बहाकर दो बड़े आयोजन किए गए, पर आज तक धरातल पर न तो कोई उद्योग लगा और न ही किसी को रोजगार मिला।
उन्होंने कहा कि योगी सरकार बनने के बाद तीन बार बिजली के दाम बढ़ाए गए। ऐसे स्मार्ट मीटर भी सामने आये जो बगैर लगे ही रीडिंग दे रहे थे।
ऊर्जा मंत्री लखनऊ की सड़कों पर साइकिल चलाकर इस भ्रष्टाचार पर पर्दा डालने की कोशिश कर रहे हैं। किसान बिचौलियों के हाथों 900 रुपये से लेकर 950 रुपये प्रति क्विंटल धान बेचने को मजबूर हैं।