फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   People comments on Mahatma Gahdhi only for publicity.

'पब्लिसिटी पाने के लिए किया जा रहा बापू का अपमान'

Thu, 19 Mar 2015 07:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 19 Mar 2015 07:06 PM IST
विज्ञापन
People comments on Mahatma Gahdhi only for publicity.

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर साध्वी प्राची द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर सरकार कानूनी कार्रवाई करेगी। इस मामले को लेकर विधानसभा में बृहस्पतिवार को हंगामा हुआ। साध्वी प्राची की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कांग्रेस के सदस्य वेल में गए।

विज्ञापन


काफी देर तक हंगामा चलता रहा। अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने यह कहते हुए सदस्यों को मामला उठाने की अनुमति नहीं दी कि समय पर इसकी नोटिस नहीं दी गई और जिस नियम के तहत नोटिस दी गई है उसमें नेता सदन और नेता प्रतिपक्ष की सहमति जरूरी है।
विज्ञापन


संसदीय कार्य मंत्री आजम खां ने साध्वी की टिप्पणी को निंदनीय बताते हुए कहा कि इस पर रोक लगनी चाहिए। यह ठीक नहीं है कि जो चाहे बापू का अपमान कर दे। इस मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आजम ने कहा कि अब तो बापू का अपमान करना एक फैशन बनता चला जा रहा है, ये सब बेहद शर्मिंदा करने वाला है, लोग पब्लिसिटी पाने के लिए ऐसा कर रहे हैं।

जस्टिस काटजू से भी आगे निकल गईं प्राची

People comments on Mahatma Gahdhi only for publicity.

शून्य प्रहर में कांग्रेस के प्रदीप माथुर ने यह मामला उठाते हुए कहा, साध्वी प्राची तो जस्टिस काटजू से भी आगे निकल गईं। बापू पर आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए उन्हें गिरफ्तार करना चाहिए।

अध्यक्ष ने मामला उठाने की अनुमति नहीं दी तो कांग्रेस सदस्य वेल में आ गए। माथुर और अनुग्रह नारायण सिंह अपनी सीट से ही बोलते रहे। अध्यक्ष ने सख्त लहजे में कहा, यह ठीक नहीं है कि पांच लोग सदन की कार्यवाही बाधित करें। पहले नोटिस देते तो देखा जाता।

माथुर ने संसदीय कार्य मंत्री को इंगित करते हुए कहा कि सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ बोल नहीं रहे हैं। यह संदेह पैदा कर रहा है। इसके बाद आजम खड़े हुए।

पब्लिसिटी के लिए हो रहीं ऐसी बातें

People comments on Mahatma Gahdhi only for publicity.

आजम ने कहा, बापू का अपमान करना आदत सी बनती जा रही है। यह फैशन हो गया है। जिसकी कोई पहचान नहीं वह भी पब्लिसिटी के लिए ऐसी बात कह रहा है। निश्चित तौर पर टिप्पणी शर्मिंदा करने वाली है।

हमारे और समाज के बारे में फेसबुक पर ऐसी बातें लिखी गईं जिससे नफरत व कटुता पैदा हो। कानूनी कार्रवाई हुई। पहले उम्र 19 साल बताई गई फिर जांच में 35 साल निकली। नेता प्रतिपक्ष एक तरफ कानून के राज की बात करते हैं तो दूसरी तरफ ऐसे मामलों में कानूनी कार्रवाई का विरोध भी करते हैं।

दावत की खुमारी उतरी नहीं
प्रदीप माथुर ने जब आजम को ललकारा कि सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ बोल नहीं रहे हैं तो आजम ने चुटकी लेते हुए कहा, लगता है कि कल की दावत की खुमारी अभी तक उतरी नहीं है। दरअसल, बुधवार को प्रदीप माथुर ने होली मिलन समारोह और भोज का आयोजन किया था। आजम का इशारा उसी तरफ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed