अलग-अलग राज्यों से वापस लौटे लोगों को कंटेनमेंट जोन में प्रवेश की नहीं मिलेगी अनुमति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि जो लोग ट्रेनों से अलग-अलग राज्यों से वापस यूपी आ रहे हैं उन्हें कंटेनमेंट इलाके में प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी। इन लोगों को 14 दिनों तक क्वारंटीन रहना होगा। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग जो यूपी में एक सप्ताह से भी कम समय तक रुके और अन्य राज्यों को जा रहे हैं उन्हें होम क्वारंटीन होने की जरूरत नहीं है।
People coming via trains will not be allowed to enter containment zones, passenger will stay under home quaraintine for 14 days. Ppl staying for less than a week in state&going to some other state, do not have to stay under home quarantine: Add Chief Secy (Home) Awanish Awasthi pic.twitter.com/fGpYPdp0Dv
— ANI UP (@ANINewsUP) June 2, 2020
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को टीम-11 के साथ बैठक में कंटेनमेंट इलाके में डोर स्टेप डिलीवरी बेहतर करने का निर्देश दिया।
बता दें अनलॉक-1 में कुछ शर्तों के साथ लोगों को स्वतंत्रता दी गई है। पब्लिक ट्रांसपोर्ट शुरू गया है पर यात्रियों के लिए मास्क पहनना जरूरी है। वहीं, समय-समय पर बसों को भी सैनिटाइज करने का आदेश दिया गया है। इसी तरह व्यापारियों व आम जनता के लिए भी गाइडलाइन जारी की गई है।