{"_id":"5d50fbc08ebc3e6ccc03dad3","slug":"people-celebrate-eid-ul-azha","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्षोल्लास से मनाया जा रहा बकरीद का त्यौहार, इस जिले में दिखा सांप्रदायिक सौहार्द्र का अद्भुत नजारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर्षोल्लास से मनाया जा रहा बकरीद का त्यौहार, इस जिले में दिखा सांप्रदायिक सौहार्द्र का अद्भुत नजारा
Mon, 12 Aug 2019 11:10 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 12 Aug 2019 11:10 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईद उल अजहा का त्यौहार पूरे प्रदेश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही मुस्लिम भाइयों ने एक दूसरे से गले मिलकर उन्हें मुबारकबाद दी। लखनऊ के शाहनजफ इमामबाड़े में शिया-सुन्नी समाज के लोगों ने मिलकर नमाज पढ़ी और एकता की मिसाल पेश की।
विज्ञापन
शहर की सभी मस्जिदों में नमाज पढ़ी गई साथ ही ऐशबाग ईदगाह, आसिफी मस्जिद व टीले वाली मस्जिद में भी नमाज पढ़ने के लिए बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग इकट्ठा हुए।
विज्ञापन
वहीं, यूपी के सुल्तानपुर जिले में सांप्रदायिक सौहार्द्रता की झलक उस समय नजर आई जब दोनों समुदाय के लोग ईदगाह के बाहर दिखाई दिए और नमाज अदा कर बाहर निकल रहे मुस्लिम भाइयों को बधाई दी। इस दृश्य ने यहां की गंगा यमुनी तहजीब को जीवित कर दिया।
विज्ञापन
आज बकरीद का त्योहार व सावन का सोमवार साथ पड़ने से मंदिरों व मस्जिदों में सर्वाधिक रौनक है। इसके लिए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित ने प्रदेशवासियों को ईद-उल-अजहा की शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने कहा कि इस दिन को आपसी सौहार्द्र, भाईचारे और हर्षोल्लास से मनाना चाहिए।