{"_id":"62b2ea68ac956e1cbf140d62","slug":"people-beat-a-man-while-taking-dip-in-ram-ki-padi-with-wife-in-ayodhya","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: राम की पैड़ी में नहा रहे पति-पत्नी की लोगों ने की पिटाई, बोले- ऐसी हरकतें यहां नहीं चलेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: राम की पैड़ी में नहा रहे पति-पत्नी की लोगों ने की पिटाई, बोले- ऐसी हरकतें यहां नहीं चलेंगी
Wed, 22 Jun 2022 05:15 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 22 Jun 2022 05:15 PM IST
सार
अयोध्या में राम की पैड़ी पर एक युवक की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। लोगों ने उस पर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाते हुए पिटाई की है। युवक पत्नी के साथ नहा रहा था।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
अयोध्या में राम की पैड़ी पर एक युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। युवक पर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाते हुए वहां मौजूद कुछ लोगों ने उसकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन
वायरल हुए एक अन्य वीडियो में युवक पत्नी के साथ राम की पैड़ी में नहा रहा है। इस पर आपत्ति जताते हुए आसपास मौजूद लोग उससे गालीगलौज करते हैं। तब तक कुछ लोग युवक के नजदीक पहुंच जाते हैं और उस पर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाते हुए पिटाई कर देते हैं।
विज्ञापन
इस दौरान युवक की पत्नी उसे बचाने के लिए गिड़गिड़ाती है लेकिन कोई भी उसकी नहीं सुनता है। युवक से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो मंगलवार का बताया जा रहा है।
विज्ञापन