{"_id":"662a5bd83be916eb03035d6e","slug":"people-arrived-in-mahangupur-are-doing-84-kosi-parikrama-from-ayodhya-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda: महंगूपुर पहुंचा 84 कोसी परिक्रमार्थियों का पहला जत्था, कपिलमुनि आश्रम पर हुआ स्वागत-सत्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda: महंगूपुर पहुंचा 84 कोसी परिक्रमार्थियों का पहला जत्था, कपिलमुनि आश्रम पर हुआ स्वागत-सत्कार
Thu, 25 Apr 2024 07:04 PM IST
ishwar ashish
People arrived in Mahangupur are doing 84 kosi parikrama from Ayodhya.
People arrived in Mahangupur are doing 84 kosi parikrama from Ayodhya.
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 25 Apr 2024 07:04 PM IST
सार
84 कोसी परिक्रमा कर महंगूपुर पहुंचे परिक्रमार्थियों का कपिलमुनि आश्रम पर स्वागत सत्कार किया गया। शाम को परिक्रमा यात्रा मखौड़ा धाम के लिए प्रस्थान कर गई।
विज्ञापन
दर्शन के लिए पहुंचा परिक्रमार्थियों का जत्था।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्याधाम की 84 कोसी परिक्रमा का पहला जत्था बृहस्पतिवार को क्षेत्र के कपिल मुनि आश्रम महंगूपुर पहुंचा। दोपहर में पहुंचे साधु-संतों ने यहां पर डेरा डाला। शाम को परिक्रमा मखौड़ा धाम के लिए प्रस्थान कर गई। अयोध्या धाम की 84 कोसी परिक्रमा चैत्र पूर्णिमा को बस्ती जिले के मखौड़ा धाम से प्रारंभ हुई।
विज्ञापन
तीन दिवसीय बस से परिक्रमा करने वाले यात्रियों का जत्था क्षेत्र के रांगी, तुलसीपुर माझा, चौखड़िया होते हुए महंगूपुर स्थित कपिल आश्रम पहुंचा। बुधवार को संतों का विश्राम पसका के पास भैरोदास कुटी पर हुआ।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - रायबरेली लोकसभा : भाजपा और कांग्रेस दोनों रच रहे हैं चक्रव्यूह, प्रियंका गांधी को लेकर बिछाई गई है ये बिसात
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव: प्रचार के लिए यूपी से आई कंगना रनौत की डिमांड, इन इलाकों में कर सकती हैं रोड शो
हनुमान मंडल की तरफ से आयोजित परिक्रमा का यह प्रथम जत्था 125 यात्रियों के साथ 23 अप्रैल को मखौड़ा से चलकर बुधवार को ही गोंडा जिले में पहुंचा। भगवान कपिल सेवा समिति की ओर से सेवा की गई। संतों का जलपान, भोजन व विश्राम यहां पर हुआ। दान-दक्षिणा के साथ भगवान कपिल का चित्र व पत्रक संतों को दिया गया। शाम को परिक्रमा मखौड़ा धाम के लिए प्रस्थान कर गई।
यात्रा में झारखंड, बिहार, अयोध्या के संत शामिल हैं। हनुमान मंडल के परिक्रमा प्रमुख सुरेंद्र सिंह ने बताया कि बस के यात्रियों की परिक्रमा तीन दिनों की थी जो समाप्त हो गई। वहीं, पैदल यात्रियों का जत्था पांच मई को गोंडा में प्रवेश करेगा। 13 मई को मखौड़ा में यज्ञ पूजन के साथ परिक्रमा संपन्न होगी।