रिफंड के लिए बढ़ी भीड़, रेलवे को निकालने पड़े बैंक से पैसे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरक्षण केंद्रों पर रिफंड के लिए लोगों की आमद बढ़ रही है। गुरुवार को उत्तर व पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन को टिकट रिफंड के लिए बैंक से पैसे निकालने पड़े। चूंकि लॉकडाउन से पहले सारा पैसा जमा करवा दिया गया था, इसलिए अब जरूरत के मुताबिक पैसा निकाला गया है।
सीधी यात्रा के टिकटों के रिफंड तत्काल मिल जा रहे हैं, जबकि कनेक्टिंग जर्नी के टिकट दूसरे मंडलों से कन्फर्म करने के बाद रिफंड किए जा रहे हैं, जिसकी वजह से थोड़ा समय लग रहा है। रेलवे अधिकारियों की मानें तो कितने यात्रियों का कितना पैसा रिफंड किया जाना है, यह बता पाना मुश्किल है, लेकिन अनुमान के मुताबिक लखनऊ में करीब 20 लाख रुपये रिफंड किए जाने हैं।
वहीं पहली जून से ट्रेनों का संचालन शुरू हो रहा है और लखनऊ से दिल्ली और मुंबई जाने वाली ट्रेनों में वेटिंग शुरू हो गई है। पहले जहां यात्री टिकट बुकिंग में रुचि नहीं दिखा रहे थे। वहीं अब उनकी संख्या बढ़नी शुरू हो गई है। लखनऊ से मुंबई जाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस के स्लीपर क्लास में आरएसी शुरू हो गई है।
पहली जून से ट्रेनों का संचालन शुरू
जबकि थर्ड एसी में वेटिंग आ रही है। ऐसे ही गोरखपुर-एलटीटी एक्सप्रेस में फिलहाल तो सीटें उपलब्ध हैं, लेकिन 1 जून से पहले सीटें भर जाने की संभावना जताई जा रही है। ऑनलाइन आईआरसीटीसी की वेबसाइट और आरक्षण केंद्रों पर टिकटों की बिक्री हो रही है।
लखनऊ से दिल्ली जाने वाली लखनऊ मेल की स्लीपर क्लास में 1 जून को आरएसी 107, दूसरी को 85, तीसरे को 58 है। जबकि थर्ड एसी में उपरोक्त 3 दिनों में आरएसी 38, 26 व 2 है। ऐसे ही चारबाग से दिल्ली जाने वाली गोमती एक्सप्रेस की सेकंड एसी में वेटिंग शुरू हो गई है।