{"_id":"6828e9df1b621cd826092347","slug":"people-angry-with-the-stinking-dirty-water-and-sewer-choke-staged-a-protest-lucknow-news-c-13-1-lko1029-1208898-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बदबूदार गंदे पानी व सीवर चोक से नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बदबूदार गंदे पानी व सीवर चोक से नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
लखनऊ। आशियाना क्षेत्र के रजनी खंड में आ रहे सप्लाई के बदबूदार पानी और सीवर चोक की समस्या से नाराज लोगों ने शनिवार को नगर निगम और स्थानीय पार्षद के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंचे पार्षद और नगर निगम एक्सईएन के आश्वासन पर लोग शांत हुए। रजनी खंड के रहने वाले दीपक अग्रवाल, चुनमुन शुक्ला, अनुज शुक्ला, राजकुमार, विजय लक्ष्मी सिंह, नीतू गुप्ता व अन्य लोगों का कहना है कि पिछले कुछ माह से रजनी खंड बस अड्डे से रायबरेली रोड को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग और नाले का निर्माण हो रहा है। जिसके चलते सीवर की निकासी बंद कर दी गयी और सीवर घरों में भी उफना रहा है। साथ ही पिछले काफी दिनों से सप्लाई का पानी भी गंदा और बदबूदार आ रहा है।
इसके अलावा शारदानगर क्षेत्र में भी शनिवार को पावर हाउस के पास चल रहे पावरग्रिड निर्माण कार्य के कारण सीवर लाइनें बाधित हो गईं। इससे घरों के सामने गंदे पानी के जमाव से बदबू आने लगी। आक्रोशित लोगों ने विरोध जताते हुए सड़क जाम कर दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची जलकल विभाग की टीम ने जल आपूर्ति ठीक करने के लिए पाइपलाइन की वॉशिंग की। अधिकारियों ने बताया किपावर ग्रिड निर्माण कार्य के दौरान निर्माण एजेंसी द्वारा की गई खुदाई के कारण सीवरलाइन में मलबा भर गया था।
सड़क पर नाला, बिजली के खंभे होंगे अंडरग्राउंड, बढ़ेगा कॉलोनी का आकर्षण
शारदा नगर प्रथम वार्ड के सभासद हिमांशू अंबेडकर ने बताय कि जल्द ही सप्लाई के पानी की और सीवर निकासी की समस्या दूर हो जाएगी। साथ ही रायबरेली रोड से रजनी खंड बस अड्डे तक सड़क बनाई जा रही है जिसमें बिजली के तार, खंभे और नाला सब अंडर ग्राउंड होंगे और रजनी खंड कॉलोनी का आकर्षण बढ़ेगा।