फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   pension system out of congress manifesto

राज्य कर्मचारी: कांग्रेस से निराश, भाजपा से आस

Wed, 02 Apr 2014 11:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 02 Apr 2014 11:34 AM IST
विज्ञापन
pension system out of congress manifesto

राज्य कर्मचारियों को कांग्रेस ने फिर निराश कर दिया है। कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में कर्मचारियों की मांग के अनुसार पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने का उल्लेख नहीं किया।

विज्ञापन


अब उन्हें भाजपा के घोषणापत्र का शिद्दत से इंतजार है। अगर भाजपा ने भी कर्मचारियों की मांग को अपने एजेंडे में शामिल नहीं किया तो कर्मचारी संगठन मतदान में नोटा का प्रयोग करने को विवश होंगे।

विज्ञापन

राज्य कर्मचारी संगठन लोकसभा चुनाव में एकजुट हो गए हैं। सभी पदाधिकारियों ने नई पेंशन नीति समाप्त करने की मांग की है।

संगठनों ने एक सप्ताह पहले ही साफ कर दिया था कि राज्य कर्मचारी उसी दल को वोट देंगे जो उनकी मांगों पर विचार का आश्वासन दे।

राज्य कर्मचारी परिषद ने तय किया है कि अगर सभी प्रमुख दल अपने घोषणापत्र में उनकी मांग का समर्थन नहीं करेंगे तो कर्मचारी नोटा का बटन दबाएंगे।

जवाहर भवन इंदिरा भवन कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष सतीश पांडे ने कहा कि कांग्रेस के घोषणापत्र से कर्मचारियों को आघात लगा है। इसके बाद कर्मचारियों ने अन्य दलों से समर्थन की उम्मीद काफी कम कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब राज्य कर्मियों की नजर भाजपा पर है। उन्हें भरोसा है भाजपा उनके साथ हो रहे सौतेले व्यवहार को दूर करने की पहल अवश्य करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed