फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   peace party_leaders_join_samajwadi party

टूटी पीस पार्टी, मजबूत टीम सपा में शामिल

Sat, 23 Nov 2013 08:29 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Sat, 23 Nov 2013 08:29 PM IST
विज्ञापन
peace party_leaders_join_samajwadi party

बस्ती जिले की पीस पार्टी की पूरी इकाई, कई ब्लाक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, व्यापारी नेता और सैकड़ों अन्य लोग शनिवार को सपा में शामिल हो गए।

विज्ञापन


सपा मुख्यालय पर सभी ने मंत्री राजकिशोर सिंह, ओमप्रकाश सिंह, राजेन्द्र चौधरी, राज्यमंत्री रामकरन आर्य, प्रदेश सचिव एसआरएस यादव और बस्ती के जिलाध्यक्ष राजकपूर यादव और लोकसभा प्रत्याशी बृजकिशोर सिंह उर्फ डिंपल की मौजूदी में पार्टी में शामिल होने का ऐलान किया।
विज्ञापन


सपा मुख्यालय पर आयोजित सभा में सपा में शामिल होने वाले प्रमुख लोगों में ब्लाक प्रमुख संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष राना दिनेश प्रताप सिंह, उनकी पत्नी ब्लाक प्रमुख नीलम सिंह राना, अजय पांडेय, रघुनाथ सिंह, हमीदुल्ला बब्बू खां, इलियास खां, महेश सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके अलावा, बाबू खां, नंद कुमार, विनोद सिंह, रामशंकर यादव, फजले आजम, छेदी मिर्जा, फैज मोहम्मद, नजरूल हक अंसारी, अनूप श्रीवास्तव, मो. इब्राहिम अंसारी (काका), दुर्गा प्रसाद, दीपक सिंह, परमहंस चौधरी, सत्यप्रकाश यादव, विश्वनाथ जायसवाल, मदन सिंह, विनोद सिंह, हसमत अली, अवधेश सिंह, अभयदेव शुक्ला आदि भी हैं।
 
लोक निर्माण एवं सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने पार्टी में शामिल होने वालों को भरोसा दिलाया कि सपा में उन्हें पूरा मान सम्मान मिलेगा। उन्होंने कहा कि सपा को पूंजीवादी और सांप्रदायिक शक्तियों से चुनौती मिल रही है।


गांधी, भगत सिंह व सुभाष चन्द्र बोस ने आजादी की लड़ाई में जो सपने देखे थे वे अब तक अधूरे हैं। देश कर्ज में डूबा है। उन्होंने सभी को केंद्र में सपा की सरकार बनाने का संकल्प दिलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed