फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   pcs mains examination canceled due to paperout

इलाहाबाद में पीसीएस मेंस-17 का गलत पेपर बंटा, व्हाट्सएप पर वायरल, परीक्षा निरस्त

Tue, 19 Jun 2018 01:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 19 Jun 2018 01:57 PM IST
विज्ञापन
pcs mains examination canceled due to paperout

पीसीएस-2017 की मंगलवार को आयोजित सामान्य हिंदी और निबंध की परीक्षा निरस्त कर दी गई। एक केंद्र में पहली पाली की परीक्षा के दौरान दूसरी पाली का पेपर बंट जाने के दस मिनट बाद ही पेपर व्हाट्सएप पर वायरल हो गया और उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) को परीक्षा निरस्त करनी पड़ी। कुछ देर बाद ही अभ्यर्थियों ने बवाल शुरू कर दिया। हजारों अभ्यर्थी पूरी परीक्षा निरस्त किए जाने की मांग को लेकर यूपीपीएससी के बाहर प्रदर्शन करने लगे और पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज कर दिया।

विज्ञापन


पीसीएस मुख्य परीक्षा के दूसरे दिन सुबह 9.30 से 12.30 बजे की पहली पाली में सामान्य हिंदी और दोपहर दो से शाम पांच बजे की पाली में निबंध का पेपर था। इसके लिए इलाहाबाद में 17 और लखनऊ में 11 केंद्र बनाए गए हैं। राजकीय इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र में गलती से दूसरी पाली में होने वाले निबंध का पेपर पहुंच गया और पेपर अभ्यर्थियों के बीच बांट दिया गया। पेपर बंटते ही हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


अभ्यर्थियों ने हंगामा शुरू कर दिया। कुछ ही देर में पेपर भी व्हाट्सएप पर वायरल हो गया। सैकड़ों अभ्यर्थी परीक्षा छोड़कर 100 मीटर दूर केपी इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर पहुंच गए और वहां भी परीक्षा रुकवा दी। इस बीच परीक्षा नियंत्रक अंजू कटियार जीआईसी पहुंचीं और अभ्यर्थियों से कहा कि सामान्य हिंदी का पेपर मंगाया जा रहा है। इस पर अभ्यर्थी भड़क गए। उनका कहना था कि पेपर आउट हो चुका है, ऐसे में परीक्षा निरस्त की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

बुलानी पड़ी आपातकालीन बैठक

मामले की गंभीरता को देखते हुए आयोग में आपातकालीन बैठक बुलाकर मंगलवार को दोनों पालियों के पेपर की परीक्षा निरस्त करने का निर्णय लिया गया। हालांकि, अभ्यर्थी इससे संतुष्ट नहीं थे। हजारों अभ्यर्थी यूपीपीएससी पहुंच गए और छह जुलाई तक आयोजित होने वाली पूरी परीक्षा निरस्त करने की मांग की। अभ्यर्थियों ने वहां बवाल शुरू कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। आयोग में बड़ी संख्या में फोर्स तैनात कर दी गई है। वहीं, आयोग के अध्यक्ष अनिरुद्ध यादव के आवास की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। पीसीएस-2017 की मुख्य परीक्षा के पहले दिन सोमवार को सामान्य अध्ययन प्रथम एवं द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा थी। इस परीक्षा में कुल 13664 अभ्यर्थियों को शामिल होना था, जिनमें से 12281 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए और 1383 ने परीक्षा छोड़ दी थी।

‘एक परीक्षा केंद्र में प्रथम पाली में त्रुटिवश सामान्य हिंदी के स्थान पर निबंध का पेपर खुल गया। इससे अभ्यर्थियों ने परीक्षा का बहिष्कार कर दिया। इसी वजह से आयोग ने प्रदेश भर में दोनों पालियों का पेपर निरस्त किए जाने का निर्णय लिया है। इन दोनों प्रश्नपत्रों की पुनऱ् परीक्षा की तिथि शीघ्र घोषित की जाएगी। आगामी तिथियों की शेष परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्त्रस्म के अनुसार ही आयोजित की जाएंगी।’ जगदीश, सचिव उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग

देवेंद्र कुमार सिंह, केंद्र प्रभारी, जीआईसी ने बताया कि, ‘केंद्र में पेपर पहुंचाने की जिम्मेदारी आयोग की है। पहली पाली में सामान्य हिंदी की परीक्षा के लिए जो पेपर आए, वे डिब्बे में बंद थे और डिब्बे बोरे में रखे हुए थे। डिब्बे और बोरे पर लगी स्लिप पर तिथि, प्रथम पाली और समय लिखा हुआ था। डिब्बे खोलकर पेपर बांट दिए गए। इस प्रक्त्रिस्या की वीडियोग्राफी भी हुई है। इसमें केंद्र से कोई गलती नहीं हुई है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed