फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Pcs main result annouced.

पीसीएस मेन का रिजल्ट घोषित, 2095 हुए सफल

Wed, 14 Jan 2015 01:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहबाद Updated Wed, 14 Jan 2015 01:17 PM IST
विज्ञापन
Pcs main result annouced.

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा-2013 (पीसीएस) का परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिया। कुल 654 पदों के लिए 2095 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। साक्षात्कार तीन फरवरी से शुरू होगा। विस्तृत कार्यक्रम बाद में घोषित किया जाएगा।

विज्ञापन


प्राप्तांक और कटऑफ आदि सूचनाएं अंतिम परिणाम के बाद आयोग की वेबसाइट पर जारी की जाएंगी। आयोग की ओर से मुख्य परीक्षा एक से 18 जुलाई (2014) के बीच इलाहाबाद और लखनऊ में आयोजित हुई थी।
विज्ञापन


परीक्षा में कुल 11340 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इस भर्ती में बीडीओ के सबसे अधिक 131 पद हैं। एसडीएम के 48, डिप्टी एसपी के 32 पद हैं। वाणिज्य कर अधिकारी के 83, नायब तहसीलदार के 93 पद शामिल हैं। इनके अलावा आरटीओ, जिला कमांडेंट होमगार्ड, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रसाधन विभाग में अभिहित अधिकारी आदि पदों पर भी नियुक्ति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंटरव्यू की तैयारी के लिए सिर्फ 20 दिन

Pcs main result annouced.

सामान्य चयन के तहत एग्जिक्यूटिव वर्ग में इन पदों के लिए 1998 तथा विशेष चयन के अंतर्गत 39 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। डेजिग्नेटेड ऑफिसर पद के लिए सामान्य चयन के तहत 122 तथा विशेष के अंतर्गत तीन अभ्यर्थी सफल हुए हैं। रिजल्ट देखने के लिए आयोग दफ्तर पर अभ्यर्थियों की काफी भीड़ रही। आयोग के सचिव रिजवानुर्रहमान ने बताया कि रिजल्ट हाईकोर्ट में दायर याचिका के अंतिम परिणाम के अधीन रहेगा।

पीसीएस-2013 मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को साक्षात्कार की तैयारी के लिए सिर्फ 20 दिन मिलेंगे। इसमें फार्म भरने की औपचारिकता आदि भी निभानी पड़ेगी। इतना ही नहीं इस दौरान राजस्व निरीक्षक समेत कई अन्य भर्ती परीक्षाएं भी हैं। ऐसे में तैयारी में तालमेल की उनके सामने बड़ी चुनौती है।

पीसीएस-2015 का विज्ञापन इसी महीने

Pcs main result annouced.

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से पीसीएस-2015 के लिए भी इसी महीने विज्ञापन निकाले जाने की तैयारी की जा रही है। सब कुछ ठीक रहा तो 22 जनवरी को विज्ञापन जारी कर आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

प्रारंभिक परीक्षा भी मार्च के अंतिम सप्ताह में कराने की तैयारी है। इस बार परीक्षा के पैटर्न में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। आयोग ने सिविल सर्विसेज की तर्ज पर परीक्षा कराने का प्रस्ताव शासन को भेजा था लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं आया।

ऐसे में आयोग ने पुराने पैटर्न पर ही परीक्षा कराने का निर्णय लिया है। सचिव रिजवानुर्रहमान ने बताया कि इस बार परीक्षा में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। नोटिफिकेशन तैयार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed