यूपी पीसीएस-2015 प्री का परिणाम घोषित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने शुक्रवार आधी रात पीसीएस-2015 प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया। 532 पदों के लिए 10325 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। मुख्य परीक्षा 29 जून से होगी।
गौर करने वाली बात यह है कि परीक्षा के मात्र 25 दिन बाद आयोग ने रिजल्ट घोषित कर दिया। परिणाम सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अधीन रहेगा। रिजल्ट देखने के लिए आयोग पर आधी रात तक अभ्यर्थियों के पहुंचने का क्रम जारी रहा।
बता दें, प्रारंभिक परीक्षा 29 मार्च को हुई थी लेकिन पेपर आउट होने की वजह से पहले पेपर की परीक्षा निरस्त कर दी गई थी, जो 10 मई को दोबारा हुई थी। अभ्यर्थियों का कहना था कि दूसरा पेपर आउट होने की भी आशंका है।
इसके अलावा परीक्षा निरस्त होने की सूचना प्रसारित होने की वजह से भी बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने दूसरी पाली की परीक्षा छोड़ दी थी। इन वजहों से दोनों पाली की परीक्षा दोबारा होनी चाहिए लेकिन आयोग ने सिर्फ पहले प्रश्नपत्र की परीक्षा दोबारा कराई।
सुनवाई न होने पर सुप्रीम कोर्ट में दी अर्जी
अभ्यर्थियों ने इसके खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की लेकिन राहत नहीं मिलने पर वे सुप्रीम कोर्ट गए जहां सुनवाई जारी है। रिजल्ट सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अधीन रहेगा।
इन विवादों के बावजूद आयोग ने मात्र 25 दिनों बाद प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया। जबकि, पूर्व में हुई समीक्षा अधिकारी-सहायक समीक्षा अधिकारी-2014 प्री समेत कई परीक्षाओं के रिजल्ट अभी घोषित नहीं हुए हैं।
पीसीएस-2015 की मुख्य परीक्षा 17 जून से प्रस्तावित थी लेकिन कम समय होने की वजह से इसमें संशोधन किया गया है। परीक्षा नियंत्रक प्रभुनाथ के मुताबिक मुख्य परीक्षा 29 जून से होगी।