{"_id":"69792d01ce6b27624004b123","slug":"patriotic-and-mountain-songs-resonate-in-kauthag-lucknow-news-c-13-knp1002-1578639-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कौथिग में गूंजे देशभक्ति और पहाड़ के गीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कौथिग में गूंजे देशभक्ति और पहाड़ के गीत
विज्ञापन
उत्तरायणी कौथिग में कलाकारों ने प्रस्तुति दी। सोमवार को मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। उत्तरायणी कौथिग में गणतंत्र दिवस पर सांस्कृतिक मंच देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया तो मंगलवार को पहाड़ी गीतों और नृत्य से मंच गुलजार रहा। सोमवार को मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक तो मंगलवार को उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी मौजूद रहे।
बीरबल साहनी मार्ग स्थित गोविंद वल्लभ पंत पर्वतीय सांस्कृतिक उपवन में 26 जनवरी पर तिरंगा फहराया गया। संयोजक केएन चंदोला, अध्यक्ष गणेश जोशी, महासचिव महेंद्र सिंह रावत और वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहन सिंह मोना मौजूद रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत बाल कलाकारों के गीत व नृत्य प्रस्तुति से हुई। पर्वतीय महापरिषद के महासचिव महेंद्र सिंह रावत को देवकी नंदन पांडेय उद्घोषक सम्मान, आनंद कपकोटी को युवा सम्मान, ख्याली सिंह कड़ाकोटी को दीवान सिंह डोलिया सम्मान तथा अमित बिष्ट (मूर्तिकार) को रणवीर सिंह वीरता सम्मान दिया गया। उप मुख्यमंत्री ने डॉ. विवेक मल्होत्रा, डॉ. मानिका मल्होत्रा और देवेश सिंह (एडमिन हेड) को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।
पूर्व मुख्यमंत्री ने विभूतियों को किया सम्मानित
पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को अध्यक्ष गणेश चंद्र जोशी व महासचिव महेंद्र सिंह रावत ने सम्मानित किया। कोश्यारी ने गोपाल उपाध्याय साहित्य सम्मान से धनसिंह मेहता, बीएम शाह नाट्य कला सम्मान से भुवनेश सिंह रावत, गौरा देवी महिला सम्मान से मंजू पडेलिया, युवा सम्मान से दीपक चिलकोटी, लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से केएन चंदोला, रजत जयंती सम्मान से त्रिलोक सिंह अधिकारी और जल बचाओ अभियान के प्रणेता मोहन चंद्र कांडपाल को सम्मानित किया। पर्वतीय महापरिषद की पत्रिका पर्वत संदेश के आवरण पृष्ठ का विमोचन किया गया। उत्तराखंड से आए लोकगायक राधा द्विवेदी, जितेंद्र तोमक्याल, धीरज पांडेय, राकेश खनवाल एवं आनंद कपकोटी की प्रस्तुतियों का दर्शकों ने भरपूर आनंद लिया।
विज्ञापन
प्रतियोगिताओं के परिणाम
- बर्फबारी दृश्य एवं झंडारोहण पेंटिंग प्रतियोगिता में सान्वी श्रीवास्तव प्रथम, निष्ठा भट्ट द्वितीय व रूपांशी बृजवाल तृतीय।
- स्वच्छ भारत पेंटिंग प्रतियोगिता में गौरी सिंह प्रथम, अभिनव मिश्रा द्वितीय व चैत्र कांडपाल तृतीय।
- पारंपरिक लोकनृत्य झोड़ा प्रतियोगिता में रामलीला समिति तेलीबाग प्रथम, पंतनगर सांस्कृतिक दल द्वितीय व रामलीला समिति तेलीबाग तृतीय।
- छपेली प्रतियोगिता (झूमिगो सीजन-4) में गोमती नगर शाखा पर्वतीय महापरिषद प्रथम, ज्वार मुनस्यार सांस्कृतिक दल, विकास नगर द्वितीय व पिंकी नौटियाल ग्रुप तृतीय।