{"_id":"5cf5001dbdec22070b2749c7","slug":"patliputra-express-cancelled-on-4th-june","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाटलिपुत्र एक्स्प्रेस चार जून को निरस्त, कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाटलिपुत्र एक्स्प्रेस चार जून को निरस्त, कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित
Mon, 03 Jun 2019 04:55 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 03 Jun 2019 04:55 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर रेलवे के नयागांव के निकट रेलवे क्रॉसिंग पर सब-वे निर्माण के चलते चार जून छह घंटे रूट ब्लॉक रहेगा। इससे बिहार की ओर जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। चार जून को पाटलिपुत्र पुत्र-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस का संचालन निरस्त रहेगा।
विज्ञापन
वहीं कई ट्रेनें बदले रूट से तो कुछ रास्ते में रोक कर चलाई जाएंगी। चार जून को सुबह 9:10 बजे से दोपहर 3:10 बजे तक ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा। इसके चलते बरौनी-ग्वालियर मेल को चार जून को छपरा तक चलाया जाएगा। छपरा से ग्वालियर के बीच ट्रेन निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
दरभंगा-नई दिल्ली संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को मुजफ्फरपुर पनियाहवा गोरखपुर के रास्ते से चलाया जाएगा। सहारसा नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस चार जून को सुबह 6:15 बजे की जगह सुबह 9:35 बजे, डिब्रुगढ़ चंडीगढ़ एक्सप्रेस तीन जून को सुबह सात बजे के बजाय सुबह आठ बजे, आम्रपाली एक्सप्रेस तीन जून को सुबह 7.10 बजे की जगह सुबह 8:30 बजे चलेगी।
विज्ञापन
साबरमती एक्सप्रेस को चार जून को समस्तीपुर छपरा के बीच दो घंटे रोक कर चलाया जाएगा। गरीब नवाज एक्सप्रेस चार जून को ही कटिहार सोनपुर के बीच एक घंटे रोक कर चलाई जाएगी।